30 Sep 2023

Generic placeholder image

देश भर में प्रथम पूज्य गणेश के स्थापना के दस दिनों बाद विसर्जन अनिवार्य प्रक्रिया है। "गणपति बप्पा मौर्या अगले बरस तू जल्दी आ" के नारे के साथ गली, मोहल्ले से छोटे,मध्यम और बड़ी मूर्तियों को तालाब- नदी में विसर्जन के लिए साज सज्जा, डीजे, बेंड बाज़ा के साथ निकल रहे है। इन जुलूसों में एक बात जो अद्भुत है और उत्साह जनक है वह है युवतियों- महिलाओं को सहभागिता। जितने उल्लास औऱ भाव भंगिमा के साथ युवक नाच रहे है उनसे कई गुना बेहतर तरीके से गानों में लगभग उन्ही स्टेप्स के साथ या उससे बेहतर ढंग से युवतियों औऱ महिलाओं का नृत्य कर रही है। ये दृश्य युवतियों- महिलाओं की एक तरह से उनके सशक्तिकरण का सार्वजनिक रूप है। नाचती युवती-महिलाएं

30 Sep 2023 01:06AM,
by: Babuaa Desk