30 Dec 2021

Generic placeholder image

आगामी नववर्ष के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में आज नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन्स वीरेन्द्र चतुर्वेदी, पुलिस उप अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, निरीक्षक थाना प्रभारी तेलीबांधा सोनल ग्वाला एवं निरीक्षक थाना यातायात तेलीबांधा राकेश ठाकुर द्वारा व्ही.आई.पी. रोड तेलीबांधा स्थित होटल संचालकों एवं कार्यक्रम आयोजकों की मीटिंग ली गई। मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा होटल संचालकों एवं कार्यक्रम आयोजकों को नववर्ष के आगमन पर आयोजित किए जाने वाले संपूर्ण कार्यक्रम की पूर्व जानकारी देने के साथ ही प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 एवं ओमिक्राॅन की गाइड लाइन का सख्ती व कड़ाई से पालन करने एवं समय सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखने तथा जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार ही कार्यक्रम आयोजित करने निर्देशित किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था बनाने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

30 Dec 2021 02:54PM,
by: Naveen kumar sahu