30 Dec 2021

Generic placeholder image

अनुसूचित जाति और जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। प्रतियोगिता में बस्तर संभाग ओवर ऑल चैम्पियन रहा। राज्य खेल प्रतियोगिता में बस्तर संभाग ने प्रथम, सरगुजा ने द्वितीय और बिलासपुर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग और 19 वर्ष तक के आयु वर्ग समूह के लिए सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान, दुर्ग संभाग ने द्वितीय और रायपुर सभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंत्री डॉ. टेकाम ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अनुसूचित जाति और जनजाति विकास विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी सहित प्रशिक्षक, कोच और प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित थे। मंत्री डॉ. टेकाम ने समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि एकलव्य विद्यालय निःसंदेह आदिवासी छात्र-छात्राओं के सम्पूर्ण विकास का केन्द्र है। जहां न केवल बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है, बल्कि शारीरिक मानसिक और सांस्कृतिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी विद्यालय, जिला, संभाग स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद शामिल हुए हैं। विगत दो साल से कोरोना काल के प्रकोप के बाद भी बच्चों की मेहनत और उत्साह में कमी नहीं आई है, खेलकूद की गतिविधियां हो या फिर सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया है। समापन अवसर पर भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मनमोहक प्रस्तुतियां देने के साथ ही शासन की योजनाओं जैसे-स्वच्छता अभियान, जैविक उत्पादन और अन्य योजना का संदेश भी दिया है। 

30 Dec 2021 04:59AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं. पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत बिलासपुर में 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है. जिले में एक बार फिर तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है. स्वास्थ्य अमला चिंतित नजर आ रहा है. वही बुलेटिन के मुताबिक कल छग में 106 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 36 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वर्तमान में अब सबसे ज्यादा 127 सक्रिय केस रायगढ़ जिले में है। दूसरे नंबर पर रायपुर जिले में 82, बिलासपुर में 61, दुर्ग में 45, जांजगीर-चांपा में 39, कोरबा में 14 और बलरामपुर व महासमुंद जिले में 12-12 सक्रिय मरीज हैं। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव

30 Dec 2021 01:48AM,
by: Imran Khan