असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एलान किया कि 5 लाख रुपये तक की पारिवारिक आय वाली ऐसी महिलाओं को 2.5 लाख रुपये की मदद दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते अपने पति को खो दिया है. नई 'मुख्यमंत्री कोविड-19 विधवा सहायता योजना' के तहत 'ओरुनोदोई' और 'विधवा पेंशन' योजनाओं के लाभार्थी भी एकमुश्त वित्तीय सहायता के पात्र हैं.
27 Jun 2021 04:00PM,by: Vikash Kumar
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती की ओर से बीएसपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में गठबंधन की खबरों को खारिज करने के बाद असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है। ओवैसी ने साफ कर दिया है कि वह 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' के साथ हैं। इसके अलावा और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है।असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर तीन बातें कहीं। ओवैसी ने ऐलान किया कि एआईएमआईएम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसके लिए पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।
27 Jun 2021 01:29PM,by: Vikash Kumar
संसदीय सचिवों के कार्य अधिकार को लेकर विपक्ष के सवालों और व्यवस्था के प्रश्न को लेकर विधानसभा में 21 दिसंबर 2020 को विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने हाईकोर्ट के निर्देशों को पढ़ा, इस निर्देश में यह स्पष्ट था कि संसदीय सचिव को कोई भी अधिकार हासिल नहीं है। वे विधानसभा में मंत्री की ओर से जवाब तक नहीं दे सकते, और ना ही कोई विभागीय बैठक ले सकते हैं। इस विस्तृत जवाब के बाद संसदीय सचिव के कार्य अधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई लेकिन सामरी से विधायक चिंतामणि इस मसले पर ऐसी कारआमद कर गुजरे हैं कि विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।
27 Jun 2021 11:47AM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अधिकारों को लेकर बेहद आक्रामक नजर आ रही है।राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। शनिवार को भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर राज्यव्यापी चक्का चक्का जाम किया था। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो स्थानीय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को लागू करेंगी और अगर वो ऐसा नहीं कर सके, तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
27 Jun 2021 08:57AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





