TMC मे भाजपा से वापसी कर मुकुल रॉय को तृणमूल को एक बार फिर उपाध्यक्ष बनाया जाना तय है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। इसके अलावा, रॉय को बंगाल सरकार द्वारा Z सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जबकि उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय को सूत्रों के अनुसार Y + सुरक्षा दी जाएगी। मुकुल रॉय और उनके बेटे 4 साल के बीजेपी कार्यकाल के बाद तृणमूल में लौटे हैं। बीजेपी की बंगाल में हुई हार के बाद कई पुराने टीएमसी नेताओं ने फिर से पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी का दामन थामते ही मुकुल रॉय का तृणमूल उपाध्यक्ष बनना तय ?
12 Jun 2021 02:12PM,by: Babuaa Desk
सीएम केजरीवाल ने प्रेसवार्ता मे कहा, 'सामान्य दिनों में दिल्ली में 150 टन ऑक्सीजन की जरूरत होती थी जबकि दूसरी लहर में 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी. तीसरी लहर आने की उम्मीद सत्य है. इसलिए ऑक्सीजन स्टोर की क्षमता बढ़ाई जा रही है. सीएम केजरीवाल ने कहा, 'आज दिल्ली के 9 अस्पतालों में 22 ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट शुरू कर रहे हैं इस तरह सबकी कुल क्षमता 17 टन है. यहां अब 27 ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट शुरू हो गए हैं. वहीं अगले महीने जुलाई में और 17 ऑक्सीजन प्लांट दिल्ली में लगा दिए जाएंगे.'
12 Jun 2021 01:11PM, by: Vikash Kumar
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि से पहले, उनके जीवन पर आधारित फिल्म हाल ही में सुर्खियों में आईं, क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह की फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया। सुशांत के पिता ने जिस फिल्म के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी उसका नाम 'न्या'य: द जस्टिस' है। फिल्म के निर्माताओं ने शुरू में फिल्म को शुक्रवार को रिलीज करने की योजना बनाई थी, उन्होंने आईएमडीबी पर फिल्म के खिलाफ एसएसआर के प्रशंसकों के गुस्से के बीच ट्रेलर रिलीज किया है।
12 Jun 2021 01:11PM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अनुच्छेद 370 को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह का एक क्लब हाउस का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेगी। खास बात ये है कि दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी रिपोर्टर भी मौजूद था। इस सनसनीखेज ऑडियो को लेकर भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। भाजपा ने हमला बोलते हुए कहा कि यही तो पाकिस्तान चाहता है।
12 Jun 2021 12:44PM,by: Vikash Kumar
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) एवं लैक्साई लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद, को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई)द्वारा कोविड-19 रोगियों के उपचार के दौरान नैदानिक परिणामों में सुधार के लिए कोल्किसिन दवाकी सुरक्षा और प्रभावकारिता का आकलन करने के लिए टू-आर्म फेज-2 क्लीनिकल ट्रायल करने के लिए विनियामकीय मंजूरी मिल गयी है। इस महत्वपूर्ण क्लीनिकल ट्रायल में सीएसआईआर-भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी), हैदराबाद और सीएसआईआर-भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान (आईआईआईएम), जम्मू भागीदार हैं।
12 Jun 2021 11:56AM,by: Vikash Kumar
मनोज बाजपेयी ने कई साल बॉलीवुड में स्ट्रगल करते करते बिता दिए। लेकिन आज वह बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में शुमार है। आजकल वह ओटीटी के जरिए फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी की हाल में ही द फैमिली मैन 2 रिलीज हुई जिसमे बहुत ही जर्दस्त काम किया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बढ़ाया अपना चार्ज
12 Jun 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली की अदालत ने पहलवान सुशील कुमार को एक और झटका देते हुए, उनकी न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी है। रिपोर्टों के अनुसार, सुशील कुमार को दिल्ली कोर्ट के रिलीवर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट रीतिका जैन के समक्ष एक इंटरकॉम के माध्यम से पेश किया गया था। सुशील कुमार के साथ उनके सहयोगी अजय कुमार की हिरासत भी उसी तारीख तक बढ़ा दी गई है। दोनों को 2 जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बता दें कि दोनों की छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में जांच की जा रही है।
12 Jun 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




