बारबोरा क्रेजसिकोवा फ़्रेंच ओपन 2021 में महिलाओं की चैंपियन बन गई हैं। पहली बार ग्रैंड स्लैम फ़ाइनल खेल रही बारबोरा क्रेजसिकोवा ने फ़ाइनल में अनासतासिया पावलुचेन्कोवा को 6-1,2-6, 6-4 से हराया। क्रेजसिकोवा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पाँच बार डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने 2018 में फ़्रेंच ओपन और विंबलडन डबल्स का खिताब जीता तो 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्सड डबल्स अपने नाम किया। वर्तमान फ़्रेंच ओपन के डबल्स फ़ाइनल में भी वो अपनी हमवतन कैटरीना सिनियाकोवा पहुंच गई हैं
13 Jun 2021 02:35AM,by: Imran Khan
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) भारत की ओर से आज जारी एक स्वतंत्र मूल्यांकन रिपोर्ट में आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) को 'स्थानीय क्षेत्र के विकास का एक अत्यंत सफल मॉडल' के रूप में सराहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे कई अन्य देशों में भी इसे सर्वोत्तम प्रथा के रूप में अपनाया जाना चाहिए जहां कई कारणों से विकास में क्षेत्रीय असमानता मौजूद हैं।
13 Jun 2021 02:34AM,by: Vikash Kumar
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चैबें बताया कि अमेजन और फ्लिपकार्ट की याचिका को खारिज करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के तुरंत बाद कनफेडेरशन आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल को एक पत्र भेजा है जिसमें उनसे भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई ) को ये निर्देश देने का आग्रह किया है कि वो अविलम्ब अमेजॅन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ तुरंत जांच की कार्यवाही शुरू करे।
12 Jun 2021 03:34PM,by: Vikash Kumar
BCCI ने श्रीलंका दौरे पर जाने वाले शिखर धवन और बाकी खिलाड़ियों को क्वारंटाइन प्रक्रिया शुरू करने के लिए 14 जून को मुंबई में इकट्ठा होने और बायो बबल में प्रवेश करने को कहा गया है. एक खबर के अनुसार सभी खिलाड़ियों को मुंबई पहुंचने से पहले कोविड 19 का आरटीपीसीआर टेस्ट कराने को कहा गया है. 28 जून को श्रीलंका पहुंचने से पहले सभी खिलाड़ी 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहेंगे.
12 Jun 2021 02:59PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




