भारत के महान एथलीट और फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह हाल ही में कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे। 3 जून को ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मिल्खा सिंह को ICU में रखा गया था। हालांकि, अब उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर मिल्खा सिंह के निधन की अफवाह से हंगामा मच गया। इस महान एथलीट की मौत की खबर से स्तब्ध लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे। सोशल मीडिया पर उड़ी मिल्खा सिंह की मौत की खबर - अफवाह
06 Jun 2021 06:30AM,by: Imran Khan
दक्षिण भारत में केरल समेत कई अन्य राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिणी कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भी मानसून के चलते बारिश शुरू हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना जारी है और शनिवार को यह महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। मानसून के चलते शनिवार सुबह कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। केरल समेत इन राज्यों में मानसून की दस्तक
06 Jun 2021 06:01AM,by: Vikash Kumar
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने शनिवार को कहा कि अनुभवी मोहम्मद आमिर राष्ट्रीय टीम के लिये अब भी खेल सकते हैं तथा उनके और कोचों के बीच मेल मिलाप के प्रयास जारी हैं। खान ने खुलासा किया कि आमिर की ब्रिटेन में उनसे मुलाकात हुई थी और इस खिलाड़ी ने टीम प्रबंधन के खिलाफ अपनी शिकायतें उन्हें बतायी थीं।
06 Jun 2021 04:58AM,by: Imran Khan
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा, सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 40 फीसदी हिस्सेदारी होनी चाहिए। यह अभी 30 फीसदी है। एक वर्चुअल समारोह को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, दुनिया इस वक्त चीन के बजाय भारत का समर्थन कर रही है। हमें अपनी विकास दर और कृषि विकास दर बढ़ाने की जरूरत है।
06 Jun 2021 03:05AM,by: Imran Khan
शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल आसान जीत के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंच गए जबकि महिला वर्ग में पांचवीं वरीय एलिना स्वितोलिना उलटफेर का शिकार बनीं। रेकॉर्ड 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने की कोशिश में जुटे नडाल ने कैमरन नूरी को 6-3, 6-3, 6-3 से हराकर 50वीं बार ग्रैंड स्लैम के राउंड 16 में प्रवेश किया। अब उनका सामना इटली के 19 वर्षीय जानिक सिनर से होगा।
06 Jun 2021 02:34AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







