अन्य

Generic placeholder image

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा संाय ने आज यहां बताया कि जिले में संचालित समस्त शासकीयध्अशासकीय महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। लेकिन कोविड-19 लॉकडाऊन के कारण महाविद्यालयों में प्रवेश विलम्ब तथा परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित होने के कारण शिक्षा सत्र 2020-21 में छात्रवृत्ति हेतु वंचित हो गये। ऐसे विद्यार्थियों (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://mpsc.mp.nic.in/CGPMS वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु तिथि निर्धारित की गई है। पात्र लंबित विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवनीकरण) 10 जून से 17 जून तक ड्राफ्ट प्रप्रोजल लॉक करने हेतु 10 जून से 19 जून तक और सेक्सन ऑडर लॉक करने हेतु 10 जून 20 जून तक की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होने बताया कि वर्ष 2020-21 के छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। सत्र 2020-21 हेतु निर्धारित तिथियां के पश्चात् विद्यार्थियों एवं संस्थाओं को पंजीयन, ड्राफ्ट स्वीकृति करने की अनुमति प्रदाय नही किया जाएगा। संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

05 Jun 2021 12:07PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

सहायक  आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया है कि जिले में संचालित समस्त महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल  कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं  अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो शिक्षा सत्र 2020-21  में छात्रवृत्ति हेतु वंचित विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर प्रदान करने हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 10 जून से 17 जून तक आमंत्रित किया गया है। भुगतान हेतु  संस्थओं को अनुमोदन 24 जून तक करना होगा।   पात्र लंबित विद्यार्थी एमपीएससी.एमपी.एनआईसी.् इन वेब साइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिन विद्यार्थियों ने पूर्व में आवेदन किया है उन्हें दुबारा आवेदन करने की आवश्यकता नही है। निर्धारित तिथि के पश्चात कार्यवाही करने वाले संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

05 Jun 2021 11:24AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

विगत तीन दीनो पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत के विरोध में रायपुर शहर के विभिन्न जगहों पर पेट्रोल पम्प को सड़क में चलवा कर विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी ने बृजमोहन अग्रवाल को पान छोड़ने की चुनौती दिया है,बृजमोहन अग्रवाल ने दो दिन पहले बयान जारी कर कहा था कि महंगाई को आपदा समझने वाले कांग्रेसी खाना पीना छोड़ दे तो महंगाई कम हो जाएगी।बृजमोहन के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने उन्हें पान छोड़ने की चुनौती दिया है।तिवारी ने कहा कि बृजमोहन का बयान जन विरोधी है,कोरोना काल मे जन्हा लोगो को घर चलाने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ रहा है,ऐसे संकट काल मे पेट्रोल की कीमत बढ़ा कर केंद्र सरकार ने अपना चाल चरित्र जगजाहिर कर दिया है।बड़ी शर्म की बात है कि ऐसे समय उनके नेता महंगाई कम करने खाना पीना छोड़ने की नसीहत दे रहे है।तिवारी ने कहा कि बृजमोहन रोजाना जितना पान खाते है उसे वो छोड़ दे

05 Jun 2021 10:13AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

ट्विटर की स्वघोषित नीतियों के खिलाफ जमकर दुनिया में बवाल मचा हुआ है। भारत में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अकाउंट को अनवैरिफाइड करने के बाद यूटर्न लेने वाले ट्विटर पर नाइजीरिया ने बड़ी कार्रवाई की है। नाइजीरिया ने अपने देश में ट्विटर के इस्तेमाल पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति मोहम्मदु बुखारी के एक ट्वीट को अपने स्वघोषित नियम के खिलाफ मानते हुए डिलीट कर दिया था। 
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुखारी ने एक ट्वीट में गृहयुद्ध का जिक्र करते हुए अपने विरोधियों पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि 'जो आज बुरा बर्ताव कर रहे हैं, उन्हें उसी भाषा से समझाया जाना चाहिए, जो वो समझते हैं।' इस ट्वीट को 1 जून को ट्विटर ने गाइडलाइन का उल्लंघन बताकर हटा दिया था।

05 Jun 2021 09:51AM,
by: Vikash Kumar