अन्य

Generic placeholder image

राजस्थान राजधानी जयपुर में इन दिनों जयपुर नगर निगम मेयर और आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह की बीच विवाद लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। दरअसल अब आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह ने आरोप लगाया है कि मेयर सौम्या गुर्जर के कार्यालय के अंदर शुक्रवार को भाजपा पार्षदों ने उन पर हमला किया। इस मामले को लेकर अब जयपुर में राजनीतिक माहौल बना हुआ है। आयुक्त यज्ञ मित्र का कहना है कि घटना उस वक्त की है, जब कूड़ा उठाने वाली कंपनी को भुगतान करने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मैं मेयर से मिलने गए थे। कंपनी के कर्मचारी पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं।
  जयपुर : आयुक्त ने लगाया बीजेपी पार्षदों पर मारपीट का आरोप

05 Jun 2021 09:22AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

कोरोना महामारी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। कोरोना के कारण पिछले दो महीनों से कंपनियां, फैक्ट्रियां और उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं। इससे औद्योगिक गतिविधियों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच नीति आयोग ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने निश्चित तौर पर अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है।  नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021-2022 की जीडीपी अनुमान को 10.5% से घटाकर 9.5% कर दिया है। दूसरी लहर के चलते पहली तिमाही की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इसमें सुधार की उम्मीद न के बराबर है।  नीति आयोग : जीडीपी सुधरने में लगेगा वक्त

05 Jun 2021 08:58AM,
by: Vikash Kumar