अन्य

Generic placeholder image

उत्तरप्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, असम, ओडिशा, पंजाब और चंडीगढ़ की राज्य सरकारों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया है। वही छत्तीसगढ़ सरकार भी कोरोना की तरह ब्लैक फंगस को भी महामारी लिस्ट में शामिल कर सकती है। इसके लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने लॉ डिपार्टमेंट से सलाह मांगी है। लॉ डिपार्टमेंट से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ब्लैग फंगस को महामारी घोषित कर सकते है। बता दे छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है की ब्लैक फंगस का इलाज छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में किया जाएगा। मरीजों को केवल इंजेक्शन और दवाइयों का खर्च वहन करना पड़ेगा। प्रदेश में अब तक ब्लैग फंगस के 103 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।  

21 May 2021 02:20PM,
by: Vikash Kumar