अब कोरोना की रेंडम जांच के लिए आपको ना तो स्वास्थ्य केंद्रों में जाने की आवश्यकता होगी और ना ही सैंपल कलेक्शन के लिए किसी को घर बुलाने की जरूरत है। आप खुद ही आसानी से कोरोना की जांच कर पाएंगे। घर में कोविड जांच के लिए पहले टेस्टिंग किट कोविसेल्फ अगले सप्ताह के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगी।पुणे के माय लैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस के डायरेक्टर सुजीत जैन ने मिडीया को यह जानकारी दी है। अब खुद करिए कोरोना की जांच, केमिस्ट शॉप पर शुरू होने जा रही है
21 May 2021 06:03AM,by: Imran Khan
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार को ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस)के इलाज में काम आने वाली दवाओं का आयात करने के बारे में विचार करने के लिए कहा है।हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली सहित देशभर में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इस बीमारी के इलाज में काम आने वाली दवा की मांग और आपूर्ति में भी काफी अंतर है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे में दुनिया में जहां कहीं भी इस बीमारी की दवा मिलता हो, उसे आयात करने के बारे में सोचना चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानी नहीं हो।
21 May 2021 05:34AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से लगे गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सली का एटा पट्टी के जंगलों में आमना सामना हुआ। महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के बीच और नक्सलियों के बीच चल रही है। इस मुठभेड़ में 13 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने जंगल से 6 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं अभी और भी नक्सलियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस लगातार नक्सलियों की सर्चिंग कर रही थी।
21 May 2021 05:00AM,by: Vikash Kumar
ऑक्सीजन सांद्रक कालाबजारी व जमाखोरी के आरोपी कारोबारी नवनीत कालरा को अदालत ने गुरुवार को दोबारा पुलिस रिमांड पर भेजने से इंकार कर दिया। अदालत ने पुलिस के उस आग्रह को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि नवनीत की रिमांड अवधि को पांच दिन और बढ़ा दिया जाए।परन्तु अदालत ने आरोपी नवनीत कालरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के निर्देश दिए।
21 May 2021 03:56AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






