अन्य

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज आदिवासी सेवा मंडल भोपाल द्वारा कोरोना से बचाव एवं उपचार के संबंध में आयोजित वर्चुअल कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज स्वाभिमानी होता है। वह स्वयं से बढ़कर किसी चीज की मांग नहीं करता, लेकिन यह समय है कि समाज के पढ़े-लिखे और सक्षम लोग सामने आकर अपना योगदान दें, उनकी मदद करें। उनकी मदद करने का यही सही समय है। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि कोरोना ने जैसी परिस्थिति उत्पन्न की है वैसा किसी ने कल्पना भी नहीं किया था। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार कोरोना से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कई तरह की योजनाएं, पैकेज, टीकाकरण आदि का काम तेजी से किया जा रहा है, लेकिन वनांचल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समाज के लोग जिनके पास टीवी, रेडियो या समाचार पत्र के साधन नहीं है, उन तक शासन की योजनाओं की जानकारी नही पहुंच पातीहै। ऐसे में समाज के शिक्षित और सक्षम वर्ग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि उन्हें जागरूक करें। आखिरी व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंचाने में मदद करें। 

16 May 2021 03:10PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सरकारी राशन की दुकानें खुलने का समय कम किया गया है। 15 मई को खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने सभी राज्यों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत सरकारी राशन की दुकानों को महीने में हर रोज खोलने के लिए कहा गया है। साथ ही दुकानें खोले जाने का समय भी बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि समय कम होने की वजह से बहुत से लोग अपना राशन लेने दुकानों पर समय से नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में उनके हित को देखते हुए दुकानों को पूरे दिन खोलने का फैसला किया गया है। इस तरह लोग पूरे दिन में अलग-अलग समय पर आकर अपना राशन ले सकेंगे और भीड़ भी जमा नहीं होगी।

16 May 2021 01:13PM,
by: Vikash Kumar