केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' आज, 17 मई 2021 को राज्यों के शिक्षा सचिवों से बात करेंगे। राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ शिक्षा मंत्री की यह मीटिंग सुबह 11 बजे वर्चुअली होगी। इस मीटिंग उद्देश्य कोरोना महामारी की स्थिति, ऑनलाइन एजुकेशन की समीक्षा करना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की तैयारियों का जायजा लेना होगा।
17 May 2021 04:01AM,by: Imran Khan
कोरोना के नए दैनिक संक्रमणों में लगातार नौवें दिन भी कमी का रुझान जारी रहा है। सात मई के बाद से कोरोना के दैनिक संक्रमणों में एक लाख से भी अधिक की कमी आ चुकी है। इसी प्रकार सक्रिय मामले भी एक लाख से ज्यादा घट चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार को कोरोना के 3,11,170 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे ज्यादा मामले सात मई को आए थे और तब यह आंकड़ा 4,1,915 दर्ज किया गया था। लेकिन इन नौ दिनों में इसमें रिकॉर्ड 1,03,745 की कमी आई है। बहुत कम समय में तेजी से यह गिरावट दर्ज की गई है।
17 May 2021 04:01AM,by: Imran Khan
पूनावाला समूह के अध्यक्ष साइरस पूनावाला भी कुछ दिनों पहले अपने बेटे और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के पास लंदन चले गए हैं। हालांकि, उन्होंने इन आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्होंने देश छोड़ दिया है। साइरस पूनावाला ने एक बातचीत में कहा कि वह नियमित गर्मी छुट्टी बिताने के लिए लंदन आए हैं। वह हर साल मई में ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में उनके या उनके बेटे पर देश छोड़ने का आरोप झूठा और दुर्भावनापूर्ण है।
17 May 2021 03:05AM,by: Vikash Kumar
विधानसभा चुनाव में हार के बाद जहां कांग्रेस में चुनावी समझौतों को लेकर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग जोर पकड़ रही है,वहीं पार्टी में मौजूदा चुनाव के दौरान किए गए गठबंधन को फौरन खत्म करने की मांग उठ रही है। पार्टी का एक बड़ा तबका चाहता है कि असम कांग्रेस को फौरन एआईयूडीएफ से अपने गठबंधन को तोड़ते हुए महाजोत को खत्म कर देना चाहिए।
17 May 2021 03:02AM,by: Imran Khan
लॉकडाउन के दौरान झारखण्ड में दूध और सब्जी खरीदना भी आसान नहीं है। बिना ई-पास के आप वाहन से नहीं निकल सकते। इस मामले संभवत: देश में सबसे सख्त पाबंदी है। कोरोना के दौरान जीवन और जीविका पर जोर देने वाली हेमन्त सरकार ने लॉकडाउन से परहेज करती रही। इस शब्द से बचने के लिए '' स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह'' के नाम दिया। जब संक्रमण परवान पर था मुख्यमंत्री बेड, ऑक्सीजन आदि के इंतजाम में जुटे रहे। संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कमने लगी तो पूर्ण लॉकडाउन वाले अंदाज में सरकार का आदेश आ गया।
17 May 2021 02:37AM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज कर दी है. इसी बीच सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज में बदलाव किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब 84 दिनों के बाद कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी. वैक्सीन की दूसरी डोज में बदलाव किए जाने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन करवा रखा है उनका क्या होगा, क्या रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो जाएगा। इन सवालों के जवाब सभी को जानना जरूरी है।
17 May 2021 02:36AM,by: Vikash Kumar
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी में फंसे मशहूर खान चाचा रेस्टोरेंट के मालिक नवनीत कालरा को क्राइम ब्रांच ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। कालरा ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन उसे वहां से राहत नहीं मिली थी। कोर्ट ने कालरा की याचिका खारिज करते हुए कहा कि आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जरूरी है. जिसके बाद फरार चल रहे नवनीत कालरा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।
17 May 2021 02:35AM,by: Vikash Kumar
गुजरात के राजकोट में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक,आज तड़के 3:37 बजे भूकंप के झटके से राजकोट के दक्षिणी इलाके में धरती कांपी,भूकंप के इन झटकों से अभी तक किसी तरह के जान- माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
17 May 2021 02:29AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









