गुजरात के राजकोट में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक,आज तड़के 3:37 बजे भूकंप के झटके से राजकोट के दक्षिणी इलाके में धरती कांपी,भूकंप के इन झटकों से अभी तक किसी तरह के जान- माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

feature-top

इससे पहले बीते शनिवार को पूर्वोत्तर का राज्य मणिपुर भूकंप के झटकों से कांप गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजकर 12 मिनट पर मणिपुर में भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक,भूकंप का केंद्र उखरुल में था। भूकंप के इस झटके से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

feature-top