अन्य

Generic placeholder image

भारत इन दिनों कोरोना संकट से जूझ रहा है।।संकट की इस घड़ी में दूसरे देशों से काफी मदद मिल रही है। विदेशों से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर जैसे मेडिकल उपकरणों और जीवन रक्षक दवाइयों का आने का सिलसिला आज भी जारी है। संकट की इस घड़ी में दूसरे देश में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने भी दिलेरी दिखाई है। इसमें भारतीय-अमेरिकी नागरिक सबसे आगे हैं। अमेरिका में भारतीय मूल के लोग कोविड संकट में फंसे अपने देश के लिए सहायता पहुंचाने में अहम कड़ी साबित हो रहे हैं। भारतीय अमेरिकी नागरिकों के संगठन अमेरिकी प्रशासन पर सहायता के लिए दबाव बना रहे हैं। बिजनेस जगत से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा सहायता भेजने की कोशिश हो रही है। वहीं, बड़ी संख्या में डॉक्टर ऑनलाइन परामर्श में भी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

16 May 2021 02:50AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2020-21 में लाखों छात्रों को बिना मुख्य और सेमेस्टर परीक्षा के ही पास किया जाएगा. उत्तर प्रदेश शासन ने यह फैसला कोरोना महामारी के मद्देनजर लिया है. छात्रों को प्रमोट किए जाने का मानक तय करने के लिए शासन ने तीन कुलपतियों की एक कमेटी गठित की है. कमेटी द्वारा रिपोर्ट सौंपने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. इस संबंध में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अब्दुल समद की ओर से आदेश जारी किया गया है. जिसके अनुसार कमेटी में लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि बरेली के कुलपति प्रो. कृष्णपाल सिंह शामिल हैं. कमेटी एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी.

15 May 2021 04:09PM,
by: Vikash Kumar