जांजगीर-चांपा जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, यहां भी 31 मई रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। यहां अंडा, मछली, मटन, किराना, ग्रॉसरी को सुबह 6 से 2 बजे तक होम डिलीवरी को अनुमति होगी। सभी प्रकार की थोक मंडिया बंद रहेंगी किन्तु गोडाउन में माल लोडिंग अनलोडिंग के लिए रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक की अनुमति होगी।
15 May 2021 02:48PM,by: Vikash Kumar
कोंडागांव जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, यहां 31 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने आदेश जारी किया है। व्यवसाय सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे। धार्मिक और सांस्कृतिक स्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। ई- कामर्स को छूट दी गई है। दूध वितरण सुबह 6 से शाम 6.30 बजे तक किया जा सकेगा।
15 May 2021 02:47PM,by: Vikash Kumar
योगी सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला करते हुए एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के 59 अफसरों को 75 ज़िलों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह सभी अधिकारी एक जिलों में एक सप्ताह तक रुकेंगे। यहां वह कोरोना संक्रमण के रोकथाम और सीएचसी, पीएचसी में ऑक्सीजन के अलाव बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने का करेंगे। यह सभी जिला प्रशासन के कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। जिलों से वापस आकर शासन को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे।
15 May 2021 01:33PM,by: Vikash Kumar
आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने देश में कोरोना संकट को लेकर शनिवार को एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि कोरोना एक आपदा है जो कि मानवता के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व के सामने अपना उदाहरण रखना है, सारे भारत को एक समूह के नाते सारे भेद भूलकर सभी को एक टीम की तरह काम करना है।
15 May 2021 12:44PM,by: Vikash Kumar
हैदराबाद से 75 हजार को-वैक्सीन की खेप राजधानी रायपुर पहुंची है। आने वाले दिनों में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को को-वैक्सीन लगाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले आज एयर इंडिया की फ्लाइट से 6 लाख 44 हजार 410 वैक्सीन की खेप रायपुर पहुंची। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की दोनों की कोरोना वैक्सीन शामिल है। वहीं कल से यानी रविवार से एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगेगा।
15 May 2021 12:25PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






