रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के आंकड़े भले ही बढ़े है पर साथ ही साथ कोरोना को मात देकर लोग बड़ी संख्या में रिकवर भी हो रहे है । ऐसे में राजधानी के हेल्पिंग हैंड्स क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिये 'एक दान दो जिंदगी' के नारे के साथ प्लाज्मा दान अभियान की शुरुआत की थी। जिसमे प्रदेश की सामाजिक संस्थाएं जुड़ते गई और कारवां बनता चला गया। जिसमे उनका सहयोग छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश संयोजक राजेश लोइयां , छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल युवा संगठन से प्रदेश उपाध्यक्ष उदित अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के महामंत्री रजत अग्रवाल, उम्मीद एक किरण फाउंडेशन से पिंकी मनीष अग्रवाल, रोटरी इंटरनेशनल 3261 की असिस्टेंट गवर्नर पायल लाठ, मुंगेली की एसडीएम श्रीमती पायल गोयल, आस्था मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश संरक्षक ज्योति अग्रवाल कपिल प्रजापति और अन्य सभी सदस्यों के सहयोग से अब तक हजारो की संख्या में प्लाज्मा डोनेट करवाया गया जिससे हजारों लोगों की जान बचायी गई है लेकिन अभी कोरोना दूसरे दौर में कोरोनो मरीजों की संख्या जिस तेजी से बढ़ी है, ऐसे में प्लाज्मा की जरूरत भी बढ़ रही है पर इतने अधिक संख्या में प्लाज्मा के डिमांड बढ़ने का कारण भी हॉस्पिटल के डॉक्टर को बताना भी चाहिए। ऐसे में छत्तीसगढ़ के प्लाज्मा वॉरियर्स ने पोस्टर, वर्चुअल, सोशल मीडिया और अन्य सभी माध्यमो के जरिये लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है । जिससे लोगो की मदद की जा सके व लोगो की जिंदगी बचाया जा सके।क्योंकि एक व्यक्ति के 1 यूनिट प्लाज्मा डोनेट करने से 2 लोग की जान बचाई जा सकती है। साथ ही क्लब के सदस्यों ने उन लोगों से अपील की है जो लोग कोरोना पॉजिटिव होकर अब स्वस्थ हो चुके है वे भी 28 दिन बाद प्लाज्मा डोनेट कर सकते है। संस्था ने प्लाज्मा दान करने की अपील के साथ सभी अस्पताल व डॉक्टर्स से रिकवरी रेट अपडेट करने की मांग की है । आगे आये प्लाज्मा वॉरियर्स और करे प्लाज्मा दान
25 Apr 2021 03:47PM,by: Babuaa Desk
चिकित्सा की लचर व्यवस्था के बीच स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होती जा रही है | स्वास्थ्य सेवाओं में कमी होने के कारण मशहूर गायक अजय पांडेय की मौत हो गई | सासाराम अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी के कारण भी मरीजों की जान जा रही है | जिसके बाद मरीजों के साथ बदतमीजी भी की जा रही है जिसका शिकार गायक अजय पांडेय हुए इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी | अजय पांडे भोजपुरी इंड्रस्ट्री के जाने माने गायक थे | चिकित्सा के आभाव में हुई मशहूर गायक पांडे की मौत
25 Apr 2021 03:32PM,by: Babuaa Desk
महाराष्ट्र। यवतमाल जिले में एक देखभाल केंद्र से कोरोना संक्रमित 19 मरीज भाग गए. जिस पर यवतमाल कलेक्टर अमोल येडगे ने घटना पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा, ''अगर ऐसा ही रवैया रहता है तो जिले में संक्रमण के मामले बढ़ेंगे. फरार होने वाले मरीजों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.''
25 Apr 2021 03:01PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। केंद्र सरकार का बड़ा फैसला ऑक्सीजन की किल्लत को दूर अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के पीएम के निर्देश के अनुरूप, पीएम CARES फंड ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अंदर 551 समर्पित Pressure Swing Adsorption Medical Oxygen Generation Plants की स्थापना के लिए धन के आवंटन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।
25 Apr 2021 01:36PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ रेमडेसिवीर की उपलब्धता पर भी नियम बनाए गए हैं जिसके लिए रेमडेसिवीर के उपलब्धता के साथ स्टाफ की एंट्री, खाली वायर किसको लगाया गया। इसकी समीक्षा और निरीक्षण जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया जाएगा। सीएमएचओ को हर दिन देना होगा रेमडेसिवीर खपत का ब्योरा
25 Apr 2021 09:59AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




