रायपुर/ प्रदेश में बढ़ते कोरोना मरीजों की मौत की संख्या और कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 2 और जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया गया | जशपुर व कांकेर जिले में भी लाॅकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है। सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी गई है। प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर द्वारा सब्जी, फल, किराना समान बेचने की छूट दी है। वहीं, प्रशासन ने शादी समारोह के लिए सिर्फ 20 लोगों के शामिल होने का निर्देश दिया है| छत्तीसगढ़ के दो और जिलों में बढ़ा लॉकडाउन
24 Apr 2021 04:17PM,by: Babuaa Desk
केंद्र सरकार दो महीने का राशन एक साथ देने का फैसला किया गया है | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मई और जून 2021 के लिए मुफ्त अनाज प्रदान करने के लिए फैसला किया है. मई और जून 2021 के महीने में गरीबों को 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त अनाज दिया जाएगा. कोविड महामारी के बढ़ते प्रकोप के दौरान उनकी मदद करने के लिए यह फैसला लिया गया है.
24 Apr 2021 04:01PM,by: Babuaa Desk
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि बार-बार लॉकडाउन लागू करने से कोई फायदा नहीं है, कोरोना पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लगातार होती मौतों को लेकर दिए गए एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को समुचित उपचार की जरूरत है। यह तभी संभव है, जब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी होगी और उसकी पहुंच हर नागरिक तक होगी।
24 Apr 2021 01:56PM,by: Babuaa Desk
भोपाल/ ऑक्सीजन की कमी से जबलपुर, शहडोल, भोपाल के बाद ग्वालियर में मरीजों की मौत बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आपकी सरकार की लापरवाही, नाकारापन की सजा आज पूरा प्रदेश भुगत रहा है. एक वर्ष में आपने प्रदेश को को आपने सिर्फ़ जुमले, भाषण, आयोजन, अभियान और झूठी घोषणाएं दी हैं.
24 Apr 2021 01:24PM,by: Babuaa Desk
प्रदेश के 5 जिलों में लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है। वही लॉकडाउन बढ़ाने की लिस्ट में धमतरी व बेमेतरा जिला भी शामिल हो गए है | लाॅकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले सूरजपुर, धमतरी, जशपुर, कांकेर और रायपुर जिले में भी लाॅकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में कोरबा कलेक्टर किरण कौशल और बेमेतरा कलेक्टर अनंत तयाल ने आदेश जारी कर दिया है।
24 Apr 2021 01:23PM,by: Babuaa Desk
रायपुर/ प्रदेश में बढ़ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए राजधानी रायपुर, जशपुर और सूरजपुर जिले में लॉकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है. अभी तक इन जिलों में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक लगाया था. इस दौरान इन जिलों में जरूरी सेवाऐ मेडिकल इमरजेंसी, फायर बिग्रेड के वाहन, टीकाकरण के लिए छूट, रेलवे यात्रियों को छूट छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा.
24 Apr 2021 10:09AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



