बिहार। पटना की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा पति ने पहले कोरोना संक्रमित पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी घर की छत से कूदकर जान दे दी। मिली जानकरी अनुसार घटना सुबह सात बजे की है। मृतक पेशे से स्टेशन मास्टर था और पटना जंक्शन पर पदस्थ था।
26 Apr 2021 10:31AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली। देश की राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के बड़े उद्योगपतियों को चिट्ठी लिखी। इनमें अंबानी समेत कई बड़े उद्योगपति हैं। सीएम केजरीवाल ने उद्योगपतियों से कहा है कि अगर आपके पास ऑक्सीजन या टैंकर हो, तो दिल्ली सरकार की मदद करें। उन्होंने यह भी लिखा, आपसे जो भी सहयोग हो सकता हो, जरूर कीजिए।
26 Apr 2021 09:24AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़े हैं। शनिवार और रविवार को यहां कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। यहां शनिवार को यहां संक्रमण 14,281 मामले सामने आए जबकि 59 लोगों की मौत हुई,वहीं रविवार को संक्रमण के 15,889 मामले सामने आए जबकि 57 लोगों की मौत हो गई। महामारी की दूसरी लहर के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने रोडशो,गाड़ियों की रैली जैसे प्रचार के तरीकों पर पाबंदी लगा दी थी। आयोग ने पांच सौ से अधिक लोगों के एक स्थान पर इकट्ठा होने को लेकर भी रोक लगा दी थी। आयोग का कहना था कि प्रचार के दौरान कोविड- 19 से जुड़े दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। बाद में तृणमूल कांग्रेस कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी कई चुनावी रैलियां भी स्थगित कर दी थीं। चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान के जौरान कोविड-19 से जुड़े सभी दिशानिर्देशों का सख़्ता से पालन किया जाएगा. चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार में हिंसा की घटनाएं हुई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद आयोग ने सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए और प्रचार के दौरान ‘साइलेंस पीरियड’ को 48 घंटों से बढ़ा कर 72 घंटे कर दिया था. सातवें चरण के स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने केंद्रीय सुरक्षाबलों की कम से कम 796 कंपनियां तैनात की हैं हिंसा और महामारी के साए में मतदान
26 Apr 2021 07:00AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल। सातवें चरण में हो रहे पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मतदान शुरू हो चुका है। सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से मतदान करने की अपील की और कहा कि जनता कोरोना की चिंता नहीं करें। अधिक से अधिक संख्या में मतदान कंद्रों पर पहुंचकर निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मैं आपकी पहरेदार हूं। मैं पहरेदार हूं, निर्भीक होकर करे मतदान : ममता बनर्जी
26 Apr 2021 06:41AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







