कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा कर रख दिया है। कोरोना की इस लहर को पहले से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। बता दें कि देश के 16 राज्यों में कोरोना वायरस के रोजाना आने वाले मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश के 16 राज्य वर्तमान में रोज आने वाले कोविड -19 मामलों में ऊपर की ओर जा रहे हैं, बता दें कि इससे पहले ऐसे राज्यों की संख्या केवल 10 थी लेकिन छह राज्यों को पिछले 10 दिनों में सूची में शामिल किया गया है, वो भी तब जू देश में चार दिन का विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है।
12 Apr 2021 01:57PM,by: Imran Khan
दुनिया के कई देशों में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन से खून के थक्के बनने की शिकायत के बाद भारत में यह चिंता जोर पकड़ रही है कि क्या यहां भी लोगों को टीका लेने का बाद ऐसी शिकायतों का सामना करना पड़ सकता है।भारत में इस टीके को सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाया है।भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान में लोगों को दो कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। जिनमें से एक सीरम इंस्टीट्यूट की बनाई कोविशील्ड है। कोविशील्ड लेने के बाद लोगों में खून के थक्के जमने को लेकर अब एम्स चीफ रणदीप गुलेरिया ने बताया है कि भारत में कोविशील्ड से खून के थक्के बनने की आशंका कितनी है।
12 Apr 2021 03:59AM,by: Imran Khan
बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है।कोरोना के रोजाना मिलने वाले आंकड़े अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने में लगा है। 48 घंटे में कोविड- 19 मरीजों की संख्या 7200 पार करते हुए 7225 पर पहुंच गया है वहीं 12 मरीजों ने अबतक इलाज के दौरान अपनी जानें गंवाई है। रविवार तक कुल सक्रिय संक्रमितों में करीब 50 फीसदी संक्रमितों की पहचान पिछले 48 घंटे में हुई है।
12 Apr 2021 03:32AM,by: Imran Khan
चंडीगढ़ के सेक्टर 34ए के एक्सिस बैंक में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। रविवार को बैंक के खजाने से 4.04 करोड़ रुपए चोरी हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी की इस घटना में कथित तौर पर कोई और नहीं बल्कि बैंक का सुरक्षाकर्मी ही शामिल है।
12 Apr 2021 02:43AM,by: Imran Khan
देश में 'टीका उत्सव' के पहले दिन रविवार शाम तक 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई हैं।इसके साथ ही देश में अब तक टीके की 104365035 खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। देश में 11-14 अप्रैल के बीच चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान को 'टीका उत्सव नाम दिया गया है। दूसरी ओर ओडिशा में खुराकों की कमी के चलते कम से कम 900 टीकाकरण केन्द्र बंद रहे। जिसके बाद राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया।
12 Apr 2021 02:43AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









