अन्य

Generic placeholder image

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित बड़े लॉन में "महिला समृद्धि महोत्सव" काई आयोजन सोमवार से 10 मार्च के बीच होगा। यह आयोजन नाबार्ड और सहयोगी संस्थाओं किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय और एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के सहयोग से होगा। इस दौरान महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से आईं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी। महिला समूहों, कृषक उत्पादक संगठनों, दस्तकारों व हस्तशिल्प कारीगरों को बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इसे 8 से 10 मार्च तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 7 बजे शाम तक आमजन देख सकेंगे। प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों को प्रवेश राजभवन के गेट नंबर- 3 से दिया जाएगा। आगंतुकों को अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

08 Mar 2021 02:30AM,
by: Imran Khan