कुछ वैक्सीन, जैसे शिगल्स (एक तरह का इन्फेक्शन) की वैक्सीन और बच्चों के नेज़ल फ्लू की वैक्सीन में सूअर की चर्बी होती है। फाइज़र, मॉडर्ना और एस्ट्राज़ेनेका की कोविड वैक्सीन में सूअर की चर्बी या कोई और पशु उत्पाद नहीं होता है। ब्रिटिश इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि इसमें नगण्य मात्रा में एल्कोहल है - जो ब्रेड में इस्तेमाल होने वाली मात्रा से ज़्यादा नहीं है। क्या वैक्सीन मे पशु उत्पाद या एल्कोहल है?
01 Mar 2021 07:02AM,by: Imran Khan
बहुत कम मामलों में एलर्जिक रिएक्शन होते हैं। जो वैक्सीन इस्तेमाल के लिए मंज़ूर हो जाती है, उसे स्टोर करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में भी जानकारी उपलब्ध होती है। एनएचआरए ने बताया है कि जिन लोगों को फाइज़र - बायोएनटेक वैक्सीन दी गई उनमें से कुछ कम लोगों में गंभीर एलर्जिक रिएक्शन देखने को मिले हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों को इस वैक्सीन में मौजूद किसी सामग्री से एलर्जिक रिएक्शन की हिस्ट्री रही है, उन्हें एहतियात के तौर पर अभी ये वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए। ये सावधानी भी रखनी चाहिए कि सोशल मीडिया के ज़रिए एंटी -वैक्सीन कहानियां फैलाई जा रही हैं। ये पोस्ट किसी वैज्ञानिक सलाह पर आधारित नहीं है । वैक्सीन का रिएक्शन कितना और क्या हो सकता है?
01 Mar 2021 06:33AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस का टीका लगवाया है। उन्होंने कोवैक्सीन की पहली डोज ली। वे खुद सुबह-सुबह एम्स अस्पताल पहुंचे और कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने लोगों से कोरोना का टीका लगाने और भारत को कोविड - 19 से मुक्त कराने के लिए साथ आने आने की अपील की है। टीका लगवाकर उन्होंने सभी चुनावी राज्यों को संदेश देने की कोशिश की है।
01 Mar 2021 06:33AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





