01 Mar 2021
नई दिल्ली: एक सौ से अधिक प्रोफेसरों, जिसमे ज्यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा है, जो अमेरिका में चालीस वकीलों द्वारा लिखे गए एक खुले पत्र का मुकाबला करते हुए राष्ट्रपति जो बिडेन को एक औपनिवेशिक मानसिकता से प्रेरित रणनीति के रूप में विश्व व्यवस्था में पश्चिमी श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है, और भारत में विकास और विकास नीतियों को हतोत्साहित करने का प्रयासबताता है।.
01 Mar 2021 04:15PM,by: Santosh Sharma
रायपुर- आरक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर आयी है। प्रदेश में कांस्टेबल के 2259 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी। जिसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्ण हो जाने के बाद अब परिणाम जारी कर दिया गया है आज छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती का परिणाम जारी हो गया है।करीब तीन साल के बाद कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण होने जा रही है। साल 2018 में 2259 पदों पर वैकेंसी निकली थी, जिसके लिए 1,27,402 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया का परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शुक्रवार को जिलों में फिजिकल टेस्ट खत्म हुछा था। फिजिकल टेस्ट के 48 घंटे बाद परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
01 Mar 2021 03:29PM,by: Imran Khan
रायपुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार पण्डरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट बाजार में लगी छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्रामीणों को रोजगार दिलाना और स्वरोजगार से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल की विषम परिस्थितियों में भी ग्रामोद्योग विभाग के सभी घटक द्वारा पांच लाख से अधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक माल से भी अधिक भीड़ होना, प्रदर्शनी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ना ऐसे आयोजनों के सफलता का प्रमाण है। स्वदेशी को बढ़ावा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में बोर्ड द्वारा रोजगार सृजन संबंधी की जो गतिविधियां संचालित की जा रही है, वह सराहनीय है इसके लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी और प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा सहित उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने भी अपने-अपने संबोधन में राज्य में संचालित सभी महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति तीज-त्योहारों, और परम्परा को संजोकर रखने का जो कार्य किया है। इस अवसर पर ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़ी स्व सहायता समूह महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
01 Mar 2021 01:48PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




