अन्य

Generic placeholder image

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का मुझसे बेहतर दोस्त कोई और कभी नहीं रहा। एनडीटीवी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने भारत और पीएम मोदी के साथ अपने संबंधों, हाल ही में मार-ए लागो की संपत्ति पर एफबीआई के छापे, राष्ट्रपति चुनाव और कैपिटल दंगों जैसे कई मुद्दों पर बात की। ट्रंप ने कहा कि मेरे भारत और प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। हम दोस्त रहे हैं। और मुझे लगता है कि वह एक महान व्यक्ति हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। यह आसान काम नहीं है। लंबे समय से हम एक दूसरे को जानते हैं। डोनाल्ड ट्रंप बोले: मेरे दोस्त पीएम मोदी कर रहे शानदार काम

09 Sep 2022 01:08AM,
by: Imran Khan