भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार यानी कल से त्रिपुरा के दो दीन के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, बैठकों में नड्डा अगले साल होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। नड्डा रविवार रात अगरतला के स्टेट गेस्ट हाउस में भाजपा त्रिपुरा कोर कमेटी के साथ बातचीत करेंगे। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष सड़क मार्ग से उदयपुर, त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान कई स्थानों पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
28 Aug 2022 08:01AM,by: Imran Khan
केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार यानी 29 अगस्त को सुनवाई करेगा। सिद्दीकी पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) और हाथरस कांड मामले में शामिल होने के आरोप लगाए थे। चीफ जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस रवींद्र भट की पीठ इस मामले में सुनवाई करेगी।
28 Aug 2022 07:53AM,by: Imran Khan
गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के एक गांव में गुरुवार शाम एक शख्स की उसके साले ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान सचिन राठवा के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने अपराध के कुछ ही घंटों के भीतर किकवाड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया। राठवा ने पुलिस को बताया कि वह मृतक सुनील राठवा से अपनी बहन की शादी के खिलाफ था। पुलिस के मुताबिक, सचिन की बहन स्नेहा को कुछ साल पहले सुनील से प्यार हो गया था। जेतपुर के पुलिस निरीक्षक एसी परमार ने कहा, 'डेढ़ साल पहले दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद स्नेहा अपने मायके चली गई। कुछ महीने बाद, वह सुनील के घर गई और उसके साथ रहने लगी, जो उसके परिवार के लिए अस्वीकार्य था।' सचिन ने पुलिस को बताया कि वह गुस्से से उबल रहा था। वह लगभग एक साल से बदला लेने की सोच रहा था क्योंकि परिवार की अनुमति के बिना उसे सुनील से अपनी बहन की शादी मंजूर नहीं थी। भाई ने उजाड़ा बहन की मांग का सिंदूर, लव मैरिज से था बेहद नाराज
28 Aug 2022 01:06AM,by: Imran Khan
गुजरात: कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र हर गांव और वार्ड में 'जनता डिस्पेंसरी' खोलेगी। घोषणापत्र के अनुसार, सभी सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग और तकनीकी कर्मचारियों की पूर्ण वेतन के साथ पारदर्शी भर्ती होगी, जबकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में 'जेनेरिक मेडिकल स्टोर' होंगे ताकि लोगों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिलें। हर गांव और वार्ड में खुलेगी जनता डिस्पेंसरी
28 Aug 2022 01:06AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








