अन्य

Generic placeholder image

प्रदेश में बच्चों के उपचार की विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए एसजीपीजीआई में पीडियाट्रिक एडवांस सेंटर खोला जाएगा। इसमें एक ही छत के नीचे बाल रोग से जुड़ी 24 सुपर स्पेशियलिटी सुविधा मिलेगी। यहां उपचार के साथ अलग- अलग विधा के बाल रोग विशेषज्ञ तैयार किए जा सकेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के बच्चों को फायदा मिलेगा। एसजीपीजीआई की टीम विभिन्न देशों में चल रहे पीडियाट्रिक सेंटर की विशेषता का अध्ययन करते अपने सेंटर की कर्ययोजना तैयार कर रही है। इस सेंटर का निर्माण करीब पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

20 Jun 2022 12:59AM,
by: Imran Khan