यूपी की राजधानी के सरकारी अस्पतालों में दवाओं और इंजेक्शन का संकट गहरा गया है। इन दवाओं व टिटबैक, पैरासिटामॉल इंजेक्शन की आपूर्ति जल्द शुरू न हुई तो इलाज करना मुश्किल होगा। चिंता की बात यह है कि कई इमरजेंसी दवाएं-इंजेक्शन भी नहीं हैं। अस्पताल लोकल पर्चेज के जरिये इमरजेंसी मेडिसिन खरीदकर किसी तरह काम चला रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल, सिविल, लोकबंधु अस्पताल, बीआरडी महानगर, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय समेत अन्य अस्पतालों ने ड्रग कॉर्पोरेशन को 100 दवाओं की सूची भेजी है। उधर, अफसरों ने जल्द आपूर्ति होने का दावा किया है।ु बलरामपुर अस्पताल में यूरोलॉजी, एंटीबॉयोटिक, त्वचा, आर्थोपैडिक, न्यूरो समेत कई इमरजेंसी इंजेक्शन तक नहीं है। इस संबंध में निदेशक डॉ. रमेश गोयल ने बताया कि ड्रग कॉर्पोरेशन के अफसरों ने जल्द ही दवा आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है। इसी तरह लोकबंधु अस्पताल से 50 तरह की दवाओं की मांग की गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय के मुताबिक, सूची भेज दी गई है, उम्मीद है जल्द दवाएं मिल जाएंगी।
20 Jun 2022 12:57AM,by: Imran Khan
फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद माना जा रहा था कि रूस कुछ दिन में पूरे देश पर कब्जा कर लेगा, पर ऐसा नहीं हुआ। अब साढ़े तीन माह से ज्यादा वक्त बीतने के बाद नाटो ने दावा किया है कि युद्ध कई साल चल सकता है और यूक्रेन जल्द ही दोनबास को रूसी कब्जे से मुक्त करा लेगा। वहीं, रूस ने दावा किया है कि पूर्वी इलाके में विशेष सैन्य अभियान योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है। जल्द ही बड़ी का।मयाबी मिलेगी। पूरा दोनबास उसके नियंत्रण में ।
20 Jun 2022 12:57AM,by: Imran Khan
कप्तान सविता पूनिया की बेहतरीन गोलकीपिंग की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के मैच में शनिवार को अर्जेंटीना को पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 से हराया। वहीं पुरुष टीम को नीदरलैंड के हाथों पेनाल्टी शूट आउट में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। महिलाओं के मैच में निर्धारित समय तक भारत और अर्जेंटीना 3-3 की बराबरी पर रहे। पेनाल्टी शूट आउट में अर्जेंटीना की ओर से किए गए पांच बार के प्रयास में सिर्फ एक बार ही गोल हो सका। सविता पूनिया ने चार प्रहारों का बेहद खूबसूरती से बचाव किया। भारत की ओर से चार में से दो अवसरों को गोल में तब्दील किया गया। शूट आउट में भारत की ओर से सोनिका और अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं नेहा गोयल ने गोल किया।
19 Jun 2022 10:16AM,by: Imran Khan
शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज होती हैं। बहुत सी फिल्में सुपहिट हो जाती हैं तो कई फिल्मों का पहले या दूसरे दिन ही दम फूलने लगता है। इस शुक्रवार भी बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की एकसाथ भिड़ंत हुई। शिल्पा शेट्टी की निकम्मा और लक्ष्मण उतरेकर की फिल्म इत्तू सी बात इस शुक्रवार को रिलीज हुई। हंगामा 2 से कमबैक के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर अपनी किस्मत का बंद दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहीं शिल्पा शेट्टी के हाथ सिर्फ निराशा लगी है। वहीं इत्तू सी बात की कमाई तो पहले दिन ही महज लाखों रुपये में सिमटकर रह गई। वहीं पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 और विक्रम अभी भी अपना जादू चला रही हैं। आज अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते और पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों के क्या हाल हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
19 Jun 2022 10:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





