बैठक में 13 जून की तैयारियों पर चर्चा हुई। पार्टी ने तय किया है कि वह दिल्ली सहित पूरे देश में ईडी कार्यालयों के सामने सत्याग्रह करेगी। इसके साथ पार्टी ने तय किया है कि दिल्ली में ईडी कार्यालय तक मार्च करेगी। इसके लिए पार्टी सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसदों, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों और प्रदेश प्रभारियों को पहले ही 13 जून को सुबह 9:30 बजे तक पार्टी दफ्तर पहुंचने का निर्देश दे चुकी है। कांग्रेस : ईडी कार्यालय तक निकालेगी मार्च
11 Jun 2022 05:05AM,by: Imran Khan
भारत में कोविड-19 के एक दिन में 7,584 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,05,106 हो गई। वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 36,267 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,747 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,769 की वृद्धि हुई है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.70 प्रतिशत है।
11 Jun 2022 05:01AM,by: Imran Khan
राष्ट्रपति चुनाव का बिगुल निर्वाचन आयोग की ओर से फूंक दिया गया है और इसके साथ ही सरकार के साथ-साथ विपक्ष भी सक्रिय हो गया है। खासतौर पर कांग्रेसी खेमा राष्ट्रपति चुनाव को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रहा है। चुनाव के ऐलान के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कम्युनिस्ट सीताराम येचुरी, एनसीपी के नेता शरद पवार और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से बात की। यही नहीं सोनिया गांधी क्योंकि खुद कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को जिम्मा दिया है कि वे समान विचारधारा वाले दलों के साथ तालमेल स्थापित करें।
11 Jun 2022 05:00AM,by: Imran Khan
इंडस्ट्रियल उपकरण बनाने वाली कंपनी टीआरएफ लिमिटेड (TRF Limited) के शेयरों में एकदम से हलचल बढ़ गई है। कंपनी के शेयर 2 दिन से अपर सर्किट में हैं। 8 जून 2022 को टीआरएफ के शेयर 133 रुपये पर थे। 10 जून 2022 को कंपनी के शेयर 148.20 रुपये पर बंद हुए हैं। टीआरएफ के शेयरों में यह तेजी टाटा स्टील की तरफ से इनवेस्टमेंट करने के ठीक बाद आई है। टाटा स्टील ने टीआरएफ लिमिटेड में 165 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। टाटा स्टील ने कंपनी के 16 करोड़ से ज्यादा शेयर खरीदे हैं।
10 Jun 2022 05:32PM,by: Imran Khan
अलग-अलग रेटिंग एजेंसियों द्वारा जीडीपी ग्रोथ अनुमान में कटौती की खबरों के बीच आर्थिक मोर्चे पर एक राहत की खबर आई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने अप्रैल माह के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। अप्रैल में औद्योगिक गतिविधि साल दर साल आधार पर 7.1 फीसदी बढ़ गई है, जो आठ माह का उच्चतम स्तर है। इसकी तुलना में मार्च में इंडस्ट्रियल ग्रोथ 1.9 फीसदी बढ़ी थी।
10 Jun 2022 05:31PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








