अन्य

Generic placeholder image

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बुधवार को सबसे बड़ी मस्जिद का गुंबद भीषण आग लगने के कारण गिर गया. जकार्ता की मीडिया में छपी ख़बरों के अनुसार ये हादसा उत्तरी जकार्ता के जामी मस्जिद में बुधवार दोपहर स्थानीय समयानुसार करीब 3 बजे हुआ. मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था. जकार्ता ग्लोब की ख़बर के अनुसार, ये मस्जिद इस्लामिक स्टडीज़ और डेवलेपमेंट से जुड़े थिंक टैंक जकार्ता इस्लामिक सेंटर के परिसर में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर इस शेयर हो रहे इस हादसे के वीडियो में गुंबद के गिरते ही चारों ओर धुएं का गुबार दिखने लगता हैं. आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर पहुंचना पड़ा.

20 Oct 2022 04:11AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को कहा कि धर्मांतरण और बांग्लादेश से घुसपैठ की वजह से देश में 'जनसंख्या असंतुलन' पैदा हो रहा है. उन्होंने धर्मांतरण रोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया. जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर यमुनापार गौहनिया में एक विद्यालय परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए होसबाले ने कहा कि धर्मांतरण पर संगठन जागरूकता उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि ‘घर वापसी' के अच्छे परिणाम सामने आए हैं. ‘घर वापसी' इस्लाम और ईसाई धर्म अपना चुके लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने का संघ परिवार का प्रयास है.

20 Oct 2022 03:15AM,
by: Imran Khan