भारतीय महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऋचा वनडे में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में ऋचा ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
22 Feb 2022 12:49PM,by: Naveen kumar sahu
खिलाड़ियों और खेल संघों के यात्री किराए में रेलवे छूट वापस लिए जाने पर चिंता जताने के बाद खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने दो माह पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल से इन सुविधाओं को बहाल करने का आग्रह किया।ले किन अब तक ,"खेल मंत्री किरेन रीजीजू की बात भी नही सुन रहा रेल मंत्रालय" , रेलवे ने छात्रों, रोगियों और दिव्यांगों के अलावा सभी तरह के यात्रियों को टिकट राशि पर दी जाने वाली छूट निलंबित कर दी है जिससे कि लोग गैरजरूरी यात्रा नहीं करें। रीजीजू ने इसके बाद गोयल को पत्र लिखकर कहा, ‘‘अब ट्रेनिंग और खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं और ऐसे में यात्री किराए में छूट वापस लिए जाने के कारण अखिल भारतीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के लिए यात्रा करते समय खिलाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।’’ रीजीजू ने बताया था कि खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों के साथ उनकी बातचीत के दौरान उन्हें रेलवे के छूट वापस लिए जाने के कारण होने वाली मुश्किलों के बारे में बताया गया। रीजीजू ने पत्र में लिखा खेल मंत्री किरेन रीजीजू की बात भी नही सुन रहा रेल मंत्रालय
22 Feb 2022 12:49PM,by: Imran Khan
देश भर में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्याथिर्यों के लिए ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। याचिका में सभी राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग यानी एनआईओएस द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है।
22 Feb 2022 07:22AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




