अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल में हाल ही में एक विज्ञापन छपा था, जिस पर काफ़ी विवाद शुरू हो गया है. अख़बार के विज्ञापन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सुप्रीम कोर्ट के जजों, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और देवास-एंट्रिक्स मामले से जुड़े रहे अन्य अधिकारियों को वॉन्टेड बताते हुए उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग गई है. 13 अक्तूबर को अख़बार में छपे इस विज्ञापन में लिखा गया है कि 'मिलिए उन अधिकारियों से जिन्होंने भारत को निवेश के लिए एक असुरक्षित जगह बना दिया.' इसमें 11 लोगों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है और विज्ञापन का शीर्षक 'मोदीज़ मैग्नित्सकी 11' दिया गया है.
16 Oct 2022 09:39AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए 75 ज़िलों में डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा, "आज देश डिजिटल इंडिया के सामर्थ्य का फिर साक्षी बन रहा है. आज 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स देश के 75 ज़िलों में धरातल पर उतर रही हैं. भारत के सामान्य मानवी के जीवन को आसान बनाने का जो अभियान देश में चल रहा है, डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स उस दिशा में एक और बड़ा कदम है."।।। ये एक ऐसी विशेष बैंकिंग व्यवस्था है जो मिनिमम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से मैक्सिम सेवाएं देने का काम करेगी. ये सेवाएं कागजी लिखा-पढ़ी और झंझटों से मुक्त होंगी और पहले से कहीं ज़्यादा आसान होंगी. यानी इनमें सुविधा होगी और एक मजबूत डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा भी होगी. हमारी सरकार का लक्ष्य भारत के सामान्य मानवी को सशक्त करना है, उसे शक्तिशाली बनाना है." "इसलिए हमने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर नीतियां बनाईं, और पूरी सरकार उसकी सुविधा और प्रगति के रास्ते पर चली. हमने दो चीज़ों पर एक साथ काम किया. पहला- बैंकिंग व्यवस्था को सुधारा. दूसरा- वित्तीय समावेश किया. हमने बैंकिंग सेवाओं को दूर-सुदूर में घर-घर पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी."
16 Oct 2022 09:39AM,by: Imran Khan
रायपुर। मनोज मंडावी के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मनोज मंडावी अच्छे साथी रहे हैं। वे कद्दावर नेता थे क्षेत्र का विकास उनकी प्रतिबद्धता थी। 1998 में पहली बार हम लोग विधायक बने.. जोगी सरकार में वे मंत्री बन गए थे, उन्होंने विधानसभा में भी किसी को शिकायत का अवसर नहीं दिया।
16 Oct 2022 07:44AM,by: Babuaa Desk
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में 'पंच परमेश्वर सम्मेलन' को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा ने बताया है कि इस रैली में एक लाख पार्टी कार्यकर्ताओं जुटेंगे। यह रैली इसलिए अहम है क्योंकि इस साल दिसंबर में दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। आज की रैली को राजधानी में BJP का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
16 Oct 2022 07:28AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







