अन्य

Generic placeholder image

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आज मतदान है. 19 अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी. इस चुनाव को लेकर अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई थी और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई थी. जो 30 सितंबर तक चली. जबकि, नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर थी. हालांकि, इस चुनाव में नामांकन करने वाले दोनों ही उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी ने भी अपने नाम वापस नहीं लिया. बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस के देश भर के 9 हजार से भी अधिक डेलीगेट्स अपने मतदान का प्रयोग करेंगे. खास बात ये है कि कांग्रेस पार्टी में ऐसा मौका दो दशक बाद आया है जब अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जा रहा है. ।।। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे का मुकाबला पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर से है. जिस तरह खड़गे को पार्टी नेताओं का समर्थन और गांधी परिवार की सहमति मिली है, उससे उनका कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि, कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा इसके लिए चुनाव परिणाम आने तक इंतजार करना होगा. बहरहला, कुछ दिन पहले ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव की तैयारियों को लेकर मिडिया से खास बात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि चुनाव लड़ने का फैसला मेरा इंडिविजुअल नहीं बल्कि सीनियर लीडर्स का फैसला है. हमारे सारे सीनियर लीडर आए और बोले कि आपको चुनाव लड़ना होगा. मैंने कहा कि और लोग भी हैं तो उन्होंने बोला कि नहीं, जो हमारे कार्यक्रम हैं, हमारी विचारधारा है, हमारी आइडोलॉजी है, उसको लेके चलने के लिए, जैसे आदमी की जरूरत है, वो आप हैं. इसीलिए आप इस चुनाव में उतरिए. हम सभी लोग आपको सपोर्ट करके जिताएंगे. आपने देखा होगा कि मेरे नॉमिनेशन में ये सभी सीनियर लीडर मेरे साथ थे.

17 Oct 2022 01:14AM,
by: Imran Khan