पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी का बीसीसीआई अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है. उनके नामांकन के खिलाफ उठी आपत्ति को BCCI चुनाव अधिकारी एके जोति ने खारिज कर दिया है. बता दें कि रोजर बिन्नी BCCI अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार हैं. नए BCCI अध्यक्ष का आधिकारिक तौर पर 18 अक्टूबर को एलान होना है।

feature-top

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य एएम रामामूर्ति और एन श्रीपाथी ने एसोसिएशन की मैनेजिंग कमेटी की ओर से BCCI इलेक्शन में दावेदारों को नामित/नियुक्त करने की योग्यता पर सवाल उठाया था. उनकी आपत्ति इस बात पर आधारित थी कि मैनेजिंग कमेटी का कार्यकाल 3 अक्टूबर को खत्म हो चुका था, ऐसे में बिन्नी का नामांकन लीगल नहीं है. यह भी मुद्दा उठाया गया कि मैनेजिंग कमेटी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव और AGM आयोजित कराने में फेल रही है

feature-top