अन्य

Generic placeholder image

अगले महीने मुंबई की अंधेरी (पूर्व) सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। लेकिन इस अहम चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना खेमा संकट में नजर आ रहा है। उद्धव ठाकरे जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारने की उम्मीद कर रहे थे उसे लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है। दरअसल शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने उपचुनाव में दिवंगत रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके को मैदान में उतारने का फैसला किया। ऋतुजा लटके बीएमसी में कार्यरत हैं। उन्होंने चुनाव नियमों के तहत अपने पद से इस्तीफा दिया है। लेकिन उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। BMC से अपना इस्तीफा स्वीकार कराने का निर्देश देने के लिए ऋतुजा लटके ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।

13 Oct 2022 12:50AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कश्मीर मुद्दे पर जवाहरलाल नेहरू पर परोक्ष रूप से हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना किए जाने पर कांग्रेस पर बुधवार को पलटवार किया और कहा कि भारत अब भी ''नेहरू की गलतियों' की कीमत चुका रहा है।'' कांग्रेस ने मंगलवार को कश्मीर मुद्दे पर नेहरू की आलोचना को लेकर मोदी पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि उन्होंने एक बार फिर तथ्यों की अनदेखी की। गुजरात के आणंद जिले में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने नेहरू पर परोक्ष हमला करते हुए कहा था कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अन्य रियासतों के विलय से संबंधित मुद्दों को चतुराई से हल किया, लेकिन "एक व्यक्ति" कश्मीर मुद्दे को नहीं सुलझा सका। रिजिजू ने सिलसिलेवार ट्वीट में नेहरू से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर पलटवार किया। भाजपा नेता ने कहा, "यह 'ऐतिहासिक झूठ' कि महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर के भारत में विलय के सवाल को टाल दिया था, जवाहर लाल नेहरू की संदिग्ध भूमिका की रक्षा के लिए बहुत लंबे समय तक चला है।" रिजिजू ने लोकसभा में नेहरू के 24 जुलाई, 1952 के भाषण का हवाला देते हुए दावा किया कि महाराजा हरि सिंह ने पहली बार भारत में जम्मू कश्मीर के विलय के लिए आजादी से एक महीने पहले ही जुलाई 1947 में नेहरू से संपर्क किया था, और यह नेहरू थे जिन्होंने महाराजा की बात को अस्वीकार कर दिया।''

13 Oct 2022 12:50AM,
by: Imran Khan