उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला तेज हो गया है. उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका देने वाले हैं. बसपा के 6 बागी विधायक आज सपा में शामिल होने जा रहे हैं. सभी बागी विधायक लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में 'साइकिल' पर सवार होंगे. इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे. अखिलेश यादव दोपहर साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा के आधे दर्जन विधायकों का सपा में शामिल होना मायावती के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
30 Oct 2021 08:29AM,by: Imran Khan
देश में आज कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं. 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग जारी है. ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिल रही है, वहीं कुछ सीटों पर क्षेत्रीय दलों का ज्यादा प्रभाव है. लोकसभा सीटों की बात करें तो आज दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा सीट पर वोट पड़ रहे हैं.
30 Oct 2021 07:48AM,by: Imran Khan
मध्य प्रदेश में खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए शनिवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा. चारों सीटों पर कुल 26 लाख 50 हजार मतदाता 48 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. 865 मतदान केंद्रों को संवदेनशील केंद्रों की सूची में रखा गया है. मध्य प्रदेश में चार सीटों पर मतदान जारी
30 Oct 2021 06:54AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





