अन्य

Generic placeholder image

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं एक पार्टी बना रहा हूं. अब सवाल ये है कि पार्टी का नाम क्या है, ये मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि ये मैं खुद नहीं जानता. जब चुनाव आयोग पार्टी के नाम और चिन्ह को मंजूर करता है, मैं आपको बता दूंगा.’ कैप्टन ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह जल्द ही अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे और अगर तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के हित में कुछ समाधान निकलता है तो वह भारतीय जनता पार्टी के साथ 2022 के चुनाव में सीटों के समझौते लिए भी तैयार होंगे. कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- बना रहा हूं नई पार्टी

27 Oct 2021 09:34AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव से फोन पर बात की. सोनिया गांधी ने कल दिल्ली में पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात की. राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी सोनिया गांधी से बात हुई है और उन्होंने सभी समान विचारधारा की पार्टियों को एकजुट करने को कहा है. लालू यादव ने कहा, ‘मैंने सोनिया गांधी से फोन पर बात की और उनकी तबीयत के बारे में पूछा. मैंने उनसे ये भी बोला कि सभी पार्टियां, जिनकी समान विचारधारा है, उन्हें इकठ्ठा किया जाए, जिससे एक मजबूत विकल्प बनाया जा सके और उनके साथ एक बैठक बुलाई जाए

27 Oct 2021 09:02AM,
by: Imran Khan