देश में ट्विटर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले देश के आईटी मंत्री का ट्विटर हैंडल निलंबित करने के बाद ट्विटर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। अब कांग्रेस ने दावा किया है कि बुधवार देर रात रणदीप सुरजेवाला समेत पांच बड़े कांग्रेस नेताओं के हैंडल ट्विटर द्वारा लॉक कर दिए गए हैं।
12 Aug 2021 02:11AM,by: Imran Khan
पेट्रोल डीजल की महंगाई से फिलहाल देश वासियों को राहत मिल रही है. लगातार 25वें दिन तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. पेट्रोल डीजल अभी भी बिना किसी बदलाव के बिक रहा है. आखिरी बार 17 जुलाई को तेल कंपनियों ने कीमत में बदलाव किया था. लेकिन इसके बाद से अभी तक कीमतों में न तो कमी न हीं बढ़ोत्तरी की गई है. दूसरी ओर मांग में बढ़ोतरी से कच्चा तेल एक बार फिर महंगा होने लगा है.इसी सप्ताह सोमवार को यह 4 फीसदी से भी ज्यादा टूट कर तीन सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर आ गया था. लेकिन मंगलवार को कच्चा तेल डेढ़ फीसदी से भी ज्यादा चढ़ गया.
11 Aug 2021 09:59AM,by: Imran Khan
संसद के हंगामेदार मानसून सत्र के बीच राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू बुधवार को भावुक हो गए। उन्होंने सदन में विपक्ष के बर्ताव की निंदा की। उन्होंने कहा कि संसद में जो हुआ, उससे मैं बहुत दुखी हूं। कल जब कुछ सदस्य टेबल पर आए, तो सदन की गरिमा को चोट पहुंची और मैं पूरा रात नहीं सो पाया। राज्यसभा चेयरमैन ने विपक्ष की लगातार मांग पर कहा कि आप सरकार को इस बात के लिए फोर्स नहीं कर सकते कि वो क्या करे, क्या नहीं? राज्यसभा: हंगामे का जिक्र कर भावुक हुए वेंकैया नायडू
11 Aug 2021 06:58AM,by: Imran Khan
दरअसल, मंगलवार दोपहर 2 बजे दोपहर के भोजन के बाद जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, उपसभापति भुवनेश्वर कलिता ने कृषि से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान पर एक संक्षिप्त चर्चा शुरू करने का आह्वान किया। इस पर विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के उनके नोटिस को सदन के संज्ञान में लाए बिना और बिना सहमति के ही चर्चा का समय कम कर दिया गया है। यह निर्णय एकतरफा है। राज्यसभा की कार्यवाही मे ,आखिर क्यों हुआ हंगामा
11 Aug 2021 06:58AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









