रायपुर

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की शासकीय प्राथमिक शाला सकड़ा के सहायक शिक्षक श्री रूद्रप्रताप सिंह राणा को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए 4 फरवरी को नई दिल्ली में ‘आस एक प्रयास’ ट्रस्ट द्वारा लाइव्स रियल हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड 2023 से नवाजा गया। सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद और आचार्य प्रद्युम्न (योग गुरु बाबा रामदेव के गुरु) ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस संस्था द्वारा हर वर्ष देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मानवता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित एवं विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाता है।  छत्तीसगढ़ के छतरी वाले गुरुजी का नई दिल्ली में हुआ सम्मान

07 Feb 2023 05:19AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ को ई-गवर्नेस के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक और पुरस्कार के लिए चुना गया है। ‘छत्तीसगढ़ डीएमएफ ऑनलाईन पोर्टल’ को कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इण्डिया सीएसआई, एसआईजी, ई-गवर्नेस अवार्ड-2022 के तहत परियोजना केटेगेरी के अंतर्गत ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 25 मार्च 2023 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए खनिज साधन विभाग के सचिव, संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म, एनआईसी एवं डीएमएफ से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक और पुरस्कार

06 Feb 2023 02:53PM,
by: Tikendra Sinha