मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वराज्य पार्टी के संस्थापक पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पंडित मोतीलाल नेहरू भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से थे। गांधी जी के आव्हान पर उन्होंने वकालत छोड़ दी। आधुनिक जीवन शैली त्याग कर खादी पहनना शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता के लिए पंडित मोतीलाल नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
06 Feb 2023 08:06AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट जस्टिस रजनी दुबे ने राज्यपाल सचिवालय को नोटिस जारी कर जवाब एक सप्ताह में मांगा। आरक्षण के मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता व एडवोकेट के साथ ही राज्य सरकार ने भी याचिका दायर की है, जिस पर आज शासन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने तर्क कि राज्यपाल को सीधे तौर पर विधेयक को रोकने का कोई अधिकार नहीं है।
06 Feb 2023 08:00AM,by: Babuaa Desk
आप और भाजपा सदस्यों के हंगामे के बीच तीसरी बार एमसीडी मेयर पद के लिए चुनाव रद्द कर दिया गया। एलजी वीके सक्सेना द्वारा नामांकित दस पार्षदों को चुनाव में मतदान करने की अनुमति दी गई थी, जिसे आप सदस्यों द्वारा एक झटके के रूप में देखा गया था। स्थगन के बाद, AAP सदस्यों ने कथित तौर पर सदन छोड़ने से इनकार कर दिया, जबकि भाजपा सदस्य चले गए। तीसरी बार रद्द हुआ दिल्ली का मेयर चुनाव
06 Feb 2023 07:28AM,by: Babuaa Desk
ओडिशा में कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे अर्जुन चरण दास की सड़क हादसे में मौत हो गयी , बाइक की ट्रक से टक्कर होने के कारन पूर्व विधायक की मौत हुई है। हादसे के बाद उन्हें आनन - फानन अस्पताल ले जाया गया जहा उनकी मौत हो गयी। एक्सीडेंट खारसरोटा पुल पर हुआ जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ओडिशा के पूर्व विधयक का हुआ निधन
06 Feb 2023 06:09AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा देश की जनता के सामने जो बजट रखी गई है उसमें जनता की भलाई कहीं नजर नहीं आ रही है इस बजट से ना तो बेरोजगारी दूर होगा ना महंगाई कम होगी ना किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। अमृत काल में देश की जनता मोदी की महंगाई काल की मार को झेल रही है। आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार ने जो एक मजबूत भारत का निर्माण किया था उस भारत को आर्थिक रूप से खोखला करने का काम मोदी सरकार ने 9 साल में किया है
06 Feb 2023 01:48AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 85 वां महाधिवेशन की तैयारी देखने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल प्रभारी महासचिव के सी वेणुगोपाल महासचिव तारिक अनवर मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा रायपुर आये।इस दौरान एआईसीसी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव एआईसीसी सचिव वामची रेड्डी के साथ अधिवेशन में शामिल होने आने वाले अतिथियों की ठहरने की व्यवस्था देखने होटल मेफेयर गये वहाँ निरीक्षण के पश्चात अधिवेशन स्थल मेला ग्राउण्ड का जायजा लिया वहाँ पर की जा रही तैयारी का रॉडमैप देखे एवं अधिवेशन के आखरी दिन होने वाले आमसभा के स्थल पुरखोती मुक्तांगन के सामने मैदान का भी निरीक्षण किया।स्थल मुआयना के पश्चात होटल मेफेयर में अधिवेशन की चल रही तैयारी के सम्बन्द्ध में आवश्यक बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ किये एवं आवश्यक सुझाव दिये।
06 Feb 2023 01:46AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








