रायपुर

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील कुमार जैन से लोक शिक्षण कार्यालय में सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगतियों के संबंध में मुलाकात की। संचालक श्री जैन ने फेडरेशन के पदाधिकारियों से उनकी मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। संचालक ने शिक्षकों से कहा कि शासन ने सदा शिक्षकों के हित में निर्णय लिये हैं। नयी सरकार के आते ही समस्त शिक्षा कर्मियों का संविलयन किया गया है। श्री जैन ने यह भी कहा कि सहायक शिक्षकों की मांगों पर शासन विचार करेगा। श्री जैन ने प्रतिनिधिमंडल से आने वाली परीक्षा एवं छात्र हित को देखते हुए 6 फरवरी से होने वाली हड़ताल को स्थगित करने का आग्रह किया और उम्मीद जताई कि शिक्षक हड़ताल जैसा कोई कदम छात्रहित को दृष्टि में रखते हुये नही उठायेंगे।

06 Feb 2023 01:39AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के ग्राम उफरा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के 77वां वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी, स्वामी आत्मानंद सहित अन्य महापुरुषों के शैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि बेमेतरा जिला से मेरा पुराना और गहरा नाता रहा है। प्रदेश में सामाजिक कार्यक्रम लगातार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने पाटन राज में आयोजित होने वाले केंद्रीय अधिवेशन में समाज को आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन-आकांक्षाओं के अनुरुप ग्राम भिंभौरी में महाविद्यालय खोलने, उफरा में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने तथा उफरा में स्कूल के लिए आहता निर्माण एवं साइकिल शेड निर्माण कराये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कराये जाने की भी मंजूरी दी। कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन पर्यावरण और आवास मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा उपस्थित थे।

06 Feb 2023 01:39AM,
by: Babuaa Desk