दिवाली के मौके पर ट्रेनों में सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो जरूरी है कि आप ट्रेनों का नया शेड्यूल जरूर देख लें। बिलासपुर रेलवे जोन ने एक साथ 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। जारी आदेश में रेलवे ने जानकारी दी है कि 22 ट्रेनों के समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन किए गए हैं। वहीं अन्य स्टेशनों में ट्रेनों का परिचालन यथावत रहेगा।
18 Oct 2022 07:27AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से सर्च ऑपरेशन चला रहे प्रवर्तन निदेशालय-ED ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। उसके टारगेट में रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू हैं। ED के अधिकारियों ने मंगलवार को साहू के मायके में दबिश दी है। सुबह पांच बजे पहुंचे अधिकारी गरियाबंद के पाण्डुका में कई घरों में जांच कर रहे हैं।
18 Oct 2022 07:13AM,by: Imran Khan
रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के पैतृक गांव राजिम के पांडुका में दबिश दी। मंगलवार सुबह टीम उनके पैतृक निवास गरियाबंद पहुंच गई है। यहां टीम ने उनकी मां व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और चचेरे भाई शैलेंद्र साहू के घर पर छापा मारा है। करीब पांच घंटे से ज्यादा समय से दोनों जगहों पर जांच जारी है। इससे पहले उनके सरकारी बंगले में ED की टीम ने दबिश दी थी। कलेक्टर रानू साहू के पैतृक गांव पहुंची ईडी की टीम
18 Oct 2022 07:00AM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के राजबाग में आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की हत्या के विरोध में एक समूह ने ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के साइनबोर्ड को हटा दिया। प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली में पाकिस्तान दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की भी धमकी दी। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "वे (हुर्रियत) केवल जुमलेबाजी कर रहे हैं..उन्हें इन हत्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना चाहिए था।"
18 Oct 2022 05:36AM,by: Babuaa Desk
ब्रिटेन की प्रधान मंत्री लिज़ ट्रस ने आर्थिक "गलतियों" के लिए माफ़ी मांगी है, जिससे निवेशकों का विश्वास कम हो गया और उनकी पोल रेटिंग गिर गई, यह कहते हुए कि वह पद नहीं छोड़ेंगी। ट्रस ने बीबीसी को बताया, "मैं जिम्मेदारी स्वीकार करना चाहता हूं... मुझे इस देश के लिए काम करने के लिए चुना गया है।" ट्रस को औपचारिक रूप से 6 सितंबर को पीएम के रूप में नियुक्त किया गया था। ब्रिटेन : आर्थिक 'गलतियों' के लिए पीएम ने मांगी माफी
18 Oct 2022 05:32AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच उभरती गठजोड़ को खत्म करने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि ये गैंगस्टर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
18 Oct 2022 05:32AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




