जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रमुख रविंदर रैना ने कहा कि जिन्होंने पूरन को निशाना बनाने की साजिश रची, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "सेना-पुलिस ने चेक नाके लगाए हैं और साजिश करने वाले आतंकवादी धूल में मिल जाएंगे।" पूरन की उनके आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। धूल में मिल जाएंगे आतंकवादी : जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख
16 Oct 2022 05:53AM,by: Babuaa Desk
बेंगलुरु में Google में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे मध्य प्रदेश के भोपाल में बंधक बना लिया गया और उस लड़की से जबरन शादी कर दी गई, जिससे वह एमबीए की पढ़ाई के दौरान मिला था। उसने पुलिस को बताया कि उससे शादी करने के लिए उसे जबरन नशा दिया गया, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने कुछ तस्वीरें क्लिक कीं और उससे 40 लाख रुपये की मांग की। गूगल मैनेजर को बंधक बना जबरन शादी की
16 Oct 2022 05:53AM,by: Babuaa Desk
भारत के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने एमचेस रैपिड के सातवें दौर में दुनिया के नंबर एक मैग्नस कार्लसन को हराया। यह पहली बार है जब एरीगैसी ने अपने शतरंज करियर में कार्लसन को हराया। अर्जुन अब तक कुल चार मैच जीतकर 15 अंकों के साथ टूर्नामेंट की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
16 Oct 2022 05:52AM,by: Babuaa Desk
रायपुर के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली थी। अब इस मामले में परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की है। मामला फीस से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है । पुलिस से जनता कांग्रेस नेताओं ने भी शिकायत कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करने की मांग की है।
16 Oct 2022 05:34AM,by: Imran Khan
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में "इनफ्लिबनेट सर्विसेस टू ऐकडेमिक कम्युनिटी" पर शुक्रवार 14 अक्टूबर को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में वैज्ञानिक ई (सीएस) इनफ्लिबनेट केंद्र (सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र) से डॉ.अभिषेक कुमार उपस्थित रहें। कार्यशाला सुबह 11:00 बजे से साईं राम प्रेक्षागृह, विश्वविद्यालय परिसर में शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई। जिसमें लगभग 50 लोग शामिल हुए, जो की आई.आई. टी भिलाई, बस्तर विश्वविद्यालय, ए.ए.एफ.टी विश्वविद्यालय,कलिंगा विश्वविद्यालय, सरगुजा विश्वविद्यालय,पं. आर.एस.यू., महिला विद्यालय भिलाई, महंत विद्यालय रायपुर, सेंट्रल लाइब्रेरी जगदलपुर, एमिटी विश्वविद्यालय और एस.आर.यू के सदस्य थे। इसी अवसर में इनफ्लिबनेट सर्विसेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनफ्लिबनेट केंद्र (सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र) के साथ एमओयू किया गया।
16 Oct 2022 03:53AM,by: Imran Khan
रायपुर में एक युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है। दरअसल लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ नवा रायपुर घूमने गई थी, मगर घर उसकी लाश लौटी है । इस मामले को लेकर युवती के परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया और लड़की के प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की जा रही है। बॉयफ्रेंड संग घूमने गई थी, वापस आई लाश
16 Oct 2022 03:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






