छत्तीसगढ़ में ईडी के छापेमार कार्रवाई के बाद राजनितिक सियासी तेज हो गई है। शुक्रवार को ED ने प्रेस नोट जारी कर अब तक कुल 6.5 करोड़ की संपत्ति बरामद होना बताया था। इसके बाद अब लगातार भाजपा सत्ता में बैठे कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है। शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा ने भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए आईएएस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने सरकार पर भ्रष्ट अधिकारियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
15 Oct 2022 01:35PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल के दौरान घायल महिला की हुई मौत। बता दें कि महिला की मौत कबड्डी खेलने के दौरान जख्मी होने की वजह से हुई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शांति मंडावी है। जो कि कोंडागांव जिले के माकड़ी के मांझीबोरण्ड की रहने वाली है। खेल के दौरान जख्मी होने की वजह से शांति मंडावी को इलाज के लिए रायपुर के MMI अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हुई।
15 Oct 2022 01:35PM,by: Imran Khan
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने बताया कि भूपेश सरकार की लापरवाही से आदिवासियों के आरक्षण में कटौती के विरोध में भाजपा लगातार पूरी ताकत से विरोध कर रही है कई विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम के बाद भी ये बहरी सरकार आदिवासी समाज की पीड़ा नही सुन रही है भाजपा इनकी आवाज बनकर इनका हक मिलने तक संघर्ष करती रहेगी। इसी तारतम्य में आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर भाजपा का एकात्म परिसर से राजभवन तक पैदल मार्च किया।
15 Oct 2022 12:32PM,by: Imran Khan
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे में फंसे आइएएस समीर बिश्नोई के घर से चार किलो सोना मिला। समीर ने ईडी के अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि यह सोना उन्हें उपहार में मिला है। हालांकि समीर ने इस उपहार का अपने किसी भी आयकर रिटर्न में जिक्र नहीं किया है। इसके साथ ही 24 कैरेट के हीरा का भी जिक्र आयकर रिटर्न में नहीं है। आइएएस बिश्नोई को उपहार में मिला चार किलो सोना
15 Oct 2022 12:15PM,by: Imran Khan
अभिनेता अक्षय कुमार शनिवार सुबह करीब 7 बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचे। अपने चार्टर्ड प्लेन से वे जिंदल एयरस्ट्रिप पर उतरे। उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग 4 दिनों तक रायगढ़ जिले में होनी है। फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं। उन्हें जिंदल गेस्ट हाउस में ठहराया गया है. छत्तीसगढ़ में एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म शूटिंग
15 Oct 2022 12:05PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








