रायपुर

Generic placeholder image

शासन की मंशा के अनुरूप चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए निवेशकों को उनकी राशि वापस लौटाई जा रही है। कलेक्टर डोमन सिंह के दिशा-निर्देशन में लगातार सहारा इंडिया कंपनी के निवेशकों को उनकी निवेश की राशि वापस की जा रही है। सहारा इंडिया कंपनी से निवेश की राशि मिलने से नागरिकों में जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। सहारा इंडिया कंपनी के कुल 6 हजार 381 निवेशकों में से 1 हजार 772 निवेशकों का सत्यापन सहारा इंडिया कंपनी से कराया गया। इसके बाद निवेशकों को भुगतान के लिए तहसीलदारों को कुल 2 करोड़ 30 लाख रुपए उपलब्ध कराया गया है। जिसमें से अब तक कुल 1 हजार 366 निवेशकों को 93 लाख 50 हजार का भुगतान किया जा चुका है। शेष 440 निवेशकों के भुगतान की कार्रवाई जारी है।

30 Sep 2022 10:53AM,
by: Imran Khan