30 Sep 2022

Generic placeholder image

शासन की मंशा के अनुरूप चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए निवेशकों को उनकी राशि वापस लौटाई जा रही है। कलेक्टर डोमन सिंह के दिशा-निर्देशन में लगातार सहारा इंडिया कंपनी के निवेशकों को उनकी निवेश की राशि वापस की जा रही है। सहारा इंडिया कंपनी से निवेश की राशि मिलने से नागरिकों में जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। सहारा इंडिया कंपनी के कुल 6 हजार 381 निवेशकों में से 1 हजार 772 निवेशकों का सत्यापन सहारा इंडिया कंपनी से कराया गया। इसके बाद निवेशकों को भुगतान के लिए तहसीलदारों को कुल 2 करोड़ 30 लाख रुपए उपलब्ध कराया गया है। जिसमें से अब तक कुल 1 हजार 366 निवेशकों को 93 लाख 50 हजार का भुगतान किया जा चुका है। शेष 440 निवेशकों के भुगतान की कार्रवाई जारी है।

30 Sep 2022 10:53AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

निजी बैंक के मैनेजर और राजनांदगांव के रहने वाले 28 वर्षीय पलाश अग्रवाल का शव दुर्ग के शिवनाथ नदी में मिला। SDRF दुर्ग की टीम ने दो दिन रेस्क्यू करके 30 घंटे बाद शव को पानी के अंदर से निकाला। पुलगांव पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलगांव पुलिस के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों ने गुरुवार सुबह जानकारी दी कि एक कार सीजी 04 एमवाय 2686 पुराने पुल में संदिग्ध हालत में खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की कार में कोई नहीं था। कार के अंदर दो मोबाइल फोन पड़े हैं और रस्सी भी पड़ी हुई है। खुदकुशी की आशंका के चलते SDRF दुर्ग की टीम को बुलाया गया। SDRF ने गुरुवार को काफी देर तक नदी में रेस्क्यू किया, लेकिन शव का पता नहीं चला।

30 Sep 2022 10:52AM,
by: Imran Khan