30 Sep 2022
अभी तक आप एक राज्य से दूसरे राज्य या फिर एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन बेंगलुरु इससे कहीं ज्यादा आगे निकल गया है। बेंगलुरु में जल्द ही एयरपोर्ट से शहर में जाने के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध होने वाली है। हेलिकॉप्टर से शहर पहुंचने में ट्रैफिक से मुक्ति मिल जाएगी और आपका समय भी बचेगा। एयरपोर्ट से शहर पहुंचने के लिए जहां अभी 120 मिनट लगते हैं वहां, हेलिकॉप्टर सुविधा शुरू होने के बाद आप मात्र 15 मिनट में सिटी में पहुंच जाएंगे। ब्लेड इंडिया ने घोषणा की है कि वह बेंगलुरु और केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच तेजी से यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू करेगी। इस सेवा की शुरुआत इसी साल 10 अक्टूबर से होने जा रही है। कंपनी कहना है कि हेलिकॉप्टर की सेवाएं हफ्ते में पांच दिन के लिए उपलब्ध होंगी।
30 Sep 2022 01:14AM,by: Imran Khan
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रेस जारी है और लगातार नए-नए नाम उभर रहे हैं। इस बीच गुरुवार देर रात जी-23 ग्रुप के कुछ अहम नेताओं ने आनंद शर्मा के घर मीटिंग की। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन से ऐन पहले इन नेताओं की मुलाकात ने तमाम सियासी अटकलों को जन्म दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जी-23 से भी कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकता है। गौरतलब है कि दिन में जी-23 के ही एक नेता मुकुल वासनिक का नाम भी इस पद के लिए उछल चुका है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से अशोक गहलोत के हटने के बाद शशि थरूर और दिग्विजय सिंह का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
30 Sep 2022 01:14AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







