विधायक धर्मजीत सिंह ने सोमवार को कहा, पहले क्या हुआ यह मैं नहीं जानता लेकिन अब मुझ पर कातिलाना हमले होंगे। मेरी हत्या भी कराई जा सकती है। रायपुर प्रेस क्लब में लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह और बलौदा बाजार विधायक प्रमोद शर्मा एक साथ आए। धर्मजीत सिंह ने कहा, उनकी पत्नी विशुद्ध रूप से गृहिणी हैं। उनका मेरी राजनीति से कोई लेना-देना भी नहीं है। इसके बाद भी 28 अगस्त को अमित जोगी ने उनकी पत्नी को फोन किया। बदतमीजी की जितनी सीमा वे लांघ सकते थे, वह लांघी। मेरी पत्नी के साथ गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया। उनके साथ बातचीत में मेरे प्रति भी गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया। उनकी नाराजगी इस बात की थी कि अमित शाह के कार्यक्रम में मैं और प्रमोद शर्मा क्यों गए थे। अगर कोई बात थी तो यह मुझसे करनी चाहिए थी। धर्मजीत सिंह ने हत्या की आशंका जताई
19 Sep 2022 12:14PM,by: Imran Khan
एमपी कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि पार्टी किसी को भी पार्टी छोड़ने से नहीं रोकेगी और अगर कोई सदस्य बीजेपी में शामिल होना चाहता है तो वह अपनी कार उधार दे देंगे। नाथ ने कहा, "आप क्या सोच रहे हैं? कांग्रेस खत्म हो जाएगी? आप कह रहे हैं कि कुछ लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। जो भी भाजपा में शामिल होना चाहता है वह जा सकता है।"
19 Sep 2022 10:34AM,by: Babuaa Desk
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले आठ विधायक आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगेl कांग्रेस के टर्नकोट भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। सावंत ने कहा, "सभी विधायक हमारे साथ जुड़े हैं क्योंकि वे पीएम मोदी के विजन में विश्वास करते हैं।"
19 Sep 2022 10:32AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर गुण्डरदेही में एसडीओपी की होगी पदस्थापना करने की घोषणा की। इसी प्रकार अर्जुंदा और गुण्डरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए भवन और अर्जुंदा में बस स्टेण्ड के निर्माण की मंजूरी दी। गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहूल्य गांवों में देवगुड़ी सौन्दर्यीकरण हेतु 50 लाख रूपए, बेलौदी जलाशय के गहरीकरण और विभिन्न सड़कों के मरम्मत की स्वीकृति दी। इसके अलावा भाटागांव, बेलौदी, कुरदी में जिला सहकारी बैंक का एटीएम, भाठागांव बी और पैरी में संचालित दो निजी स्कूलों के शासकीयकरण की भी मंजूरी दी।
19 Sep 2022 10:30AM,by: Imran Khan
श्राद्धपक्ष का एक दिन महिलाओं को समर्पित होता है। इस दिन को मातृ नवमी के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि परिवार में जिन महिलाओं की मृत्यु हुई है उनकी आत्मा की संतुष्टि के लिए यह तिथि उत्तम है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर पितृगणों की प्रसन्नता हेतु ‘नवमी का श्राद्ध’ किया जाता है। यह तिथि माता और परिवार की विवाहित महिलाओं के श्राद्ध के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। नवमी तिथि का श्राद्ध मूल रूप से माता, बहन या पत्नी के निमित्त किया जाता है।
19 Sep 2022 09:03AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





