रायपुर

Generic placeholder image

मां उद्योग सरोरा  में पेंट को सुखाने वाली मशीन को पकड़ने वाले को करंट लगने से हुई मौत थाना में मामला दर्ज राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में उद्योग सरोरा में कलर पेंट को सुखाने वाली मशीन को पकड़ने वाले को करंट लगने से उसकी मौत हो गई जिसकी रिपोर्ट गार्ड घनश्याम साहू के द्वारा उरला थाना में दर्ज कराया गया है मामले को लेकर रायपुर तारकेश्वर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल ग्राम उद्योग थाना में कारखाना में काम करते हुए अब्दुल गफ्फार कलर को सुखाने वाली मशीन को लेकर पकड़ा हुआ था अचानक कंरेट के संपर्क में आ जाने से मौके पर वह बेहोश हो गया मौके पर उपस्थित मजदूर की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लिया इस मामले में पुलिस ने धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है करंट लगने से मौत

25 Jun 2022 12:27PM,
by: BHUPENDRA DEWANGAN
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के पिहरीद गांव में बोरवेल में सकुशल निकाले गए बालक राहुल साहू के आज इलाज के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सबकी दुआओं और मेहनत से राहुल स्वस्थ होकर आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को 104 घंटे के लगातार मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया, इसके बाद उनकी जो मेडिकल समस्याएं थी, उनका डॉक्टरों ने तत्परता से और गंभीरता से इलाज किया और आज राहुल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया हैै, इससे ज्यादा संतोष की बात दूसरी नहीं हो सकती। श्री बघेल ने कहा कि राहुल की स्पीच थैरेपी कराई जाएगी, जिससे वे बोल सकंे।

25 Jun 2022 09:28AM,
by: Imran Khan