छत्तीसगढ़ के रायपुर में मंगलवार देर रात एक एक मकान में आग लगने से एक वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायरकर्मियों ने मकान का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। हादसा अशोका रत्न सोसायटी के सामने खमारडीह थाना क्षेत्र में हुआ है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मकान में लगी आग, जिंदा जल गई वृद्ध महिला
27 Apr 2022 08:38AM,by: Imran Khan
किसान नेता राकेश टिकैत रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए श्री टिकैत ने कहा कि, यहां भी दिल्ली की तरह आन्दोलन न हो इसलिए समाधान निकलना चाहिए. धरना से बलपूर्वक हटाना गलत है. ताकत से नहीं बल्कि बातचीत से समाधान निकलना चाहिए. श्री टिकैत नवा रायपुर में आज दोपहर किसानों की पंचायत में शामिल हुए. पत्रकारों से चर्चा में टिकैत ने कहा कि सरकार को समाधान के लिए चिट्ठी लिखी है. सरकार ने पहले कहा था और किसान अब उसी की मांग कर रहे हैं. किसान को जो भी मिलेगा एक बार ही मिलेगा. किसानों की मांग जायज है. हम सरकार से भी बात करेंगे.दो दिन रहेंगे तो बात करेंगे. इस दौरान उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि संयुक्त मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ेगा. कोई अकेला लड़े वो अलग बात है.
27 Apr 2022 07:58AM,by: Imran Khan
विश्व बैंक ने चेतावनी दी है कि इस साल श्रीलंका में गरीबी बढ़ेगी। इसके साथ ही विश्व निकाय ने श्रीलंका से भारी कर्ज में कटौती, राजकोषीय घाटे को कम करने और गरीबों तथा कमजोरों को राहत देने की अपील की। विश्व बैंक ने कहा, श्रीलंका में करीब 11.7 प्रतिशत लोग प्रतिदिन 3.20 डॉलर (1,069 श्रीलंकाई रुपये) से कम कमाते हैं। यह निम्न-मध्यम आय के देशों में गरीबी रेखा है। यह संख्या 2019 के मुकाबले 9.2 प्रतिशत अधिक है। गरीबी बढ़ने की एक वजह यह भी है कि सरकार का समृद्धि कार्यक्रम पर्याप्त नहीं था। महामारी के चलते श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था 2020 में करीब 3.6 प्रतिशत घटी। श्रीलंका में इस साल बढ़ेगी गरीबी, विश्व बैंक की चेतावनी
27 Apr 2022 12:31AM,by: Imran Khan
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने घोषणा की कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी में शामिल होने के कांग्रेस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। श्री प्रशांत किशोर के साथ एक प्रस्तुति और चर्चा के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अधिकार प्राप्त कार्य समूह 2024 का गठन किया है और उन्हें परिभाषित जिम्मेदारी के साथ समूह के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने मना कर दिया," उन्होंने ट्वीट किया। प्रशांत किशोर ने ठुकराया कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव
26 Apr 2022 03:11PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





