रायपुर, - कृषि विभाग द्वारा आगामी खरीफ सीजन में फसलों की बुआई को लेकर लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। खरीफ सीजन 2022 में कुल 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में विभिन्न प्रकार फसलों की बुआई होगी, जो कि बीते खरीफ सीजन 2021 की तुलना में लगभग 55 हजार हेक्टेयर अधिक है। खरीफ सीजन 2022 के बुआई लक्ष्य निर्धारण में सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि धान के रकबे में बीते खरीफ सीजन के तुलना में 5 लाख 35 हजार हेक्टेयर की कमी कर दी गई है, जबकि मक्का के रकबे में लगभग एक लाख हेक्टेयर तथा कोदो, कुटकी और रागी के रकबे में लगभग 66 हजार हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी की गई है। धान के रकबे को घटाने के साथ ही कृषि विभाग ने दलहन-तिलहन एवं अन्य फसलों के बुआई रकबे में बीत साल की तुलना में लगभग पौने तीन लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी का लक्ष्य रखा है।
28 Apr 2022 11:25AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क में कटौती के बावजूद कुछ राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं करने के बाद केंद्र का राज्य का 26,500 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए राज्य जिम्मेदार नहीं है। ठाकरे ने कहा, "राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्यक्ष कर संग्रह में महाराष्ट्र का योगदान 38.3% है।"
28 Apr 2022 11:03AM,by: Babuaa Desk
भारत शासन द्वारा छत्तीसगढ़़ के अदिवासी क्षेत्रों में 50 नए एकलव्य विद्यालय खोलने की स्वीकृत दी गई है। इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चें पढ़ेंगे। हर स्कूल में 420 बच्चों को शिक्षा देने का प्रावधान है। अदिवासी क्षेत्रों में भी खुलेंगे "एकलव्य आवासीय विद्यालय"
28 Apr 2022 10:46AM,by: Naveen kumar sahu
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैट कम करने के मामले पर कहा कि छत्तीसगढ़ में 24 परसेंट वैट लगाया जा रहा, जबकि बाकी राज्यों में 29 से 31 प्रतिशत तक वेट टैक्स लगाया जा रहा है, वे पहले बीजेपी शासित राज्यों में वैट कम करें। पीएम मोदी देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम द्वारा वैट कम करने के अपील पर बोले सीएम बघेल
28 Apr 2022 10:18AM,by: Naveen kumar sahu
बेंगलुरु के एक स्कूल द्वारा कथित तौर पर बाइबल पढ़ने को अनिवार्य किए जाने के बाद, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा, "हम भगवद गीता की तुलना कुरान और बाइबिल से नहीं कर सकते।" उन्होंने कहा, "बाइबल और कुरान धार्मिक ग्रंथ हैं। लेकिन भगवद गीता जीवन जीने के लिए आवश्यक मूल्यों के बारे में बोलती है।" इससे पहले, बेंगलुरु के आर्कबिशप ने भगवद गीता को नैतिक विज्ञान पाठ्यक्रम के रूप में पेश करने की राज्य सरकार की योजना पर सवाल उठाया था।
28 Apr 2022 10:00AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि भारत जलवायु समस्या का हिस्सा नहीं है, लेकिन यह समाधान का एक बड़ा हिस्सा बनना चाहता है और रहेगा। यादव ने कहा, "जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण आवश्यक है। भारत उन कुछ जी20 देशों में शामिल है, जिन्होंने पेरिस समझौते के तहत अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) को पूरा किया है।"
28 Apr 2022 09:37AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



